मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ब्रिटेन की बड़ी सैन्य तैनाती, HMS Dragon पूर्वी भूमध्य सागर रवाना
मध्य पूर्व में लगातार बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के बीच ब्रिटेन ने बड़ा सैन्य कदम उठाया है. ब्रिटिश सरकार ने अपने अत्याधुनिक HMS Dragon (Type-45 एयर डिफेंस डिस्ट्रॉयर) को Eastern Mediterranean में तैनात करने का फैसला किया है. इसके साथ ही ब्रिटेन दो Wildcat हेलीकॉप्टर भी Cyprus भेज रहा है, ताकि ड्रोन हमलों के खतरे से निपटने में साइप्रस की रक्षा क्षमता को मजबूत किया जा सके.
ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह तैनाती क्षेत्र में बढ़ते ड्रोन और मिसाइल खतरों को देखते हुए की जा रही है. HMS Dragon दुनिया के सबसे उन्नत एयर-डिफेंस युद्धपोतों में से एक है, जो एक साथ कई हवाई लक्ष्यों — जैसे ड्रोन, मिसाइल और लड़ाकू विमानों — को ट्रैक कर उन्हें नष्ट करने की क्षमता रखता है.
वहीं Wildcat हेलीकॉप्टरों को विशेष रूप से ड्रोन-रोधी अभियानों के लिए जाना जाता है. इनमें हल्के लेकिन घातक मिसाइल सिस्टम लगे होते हैं, जो कम ऊंचाई पर उड़ रहे ड्रोन को तेजी से मार गिराने में सक्षम हैं. इन हेलीकॉप्टरों की तैनाती साइप्रस में मौजूद ब्रिटिश सैन्य ठिकानों और साझेदार देशों की सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है.

ब्रिटिश सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह कदम किसी एक देश के खिलाफ नहीं, बल्कि क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने, अपने नागरिकों और सहयोगी देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है. बयान में कहा गया है कि ब्रिटेन अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पूर्वी भूमध्य सागर और मध्य पूर्व में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
विशेषज्ञों का मानना है कि यह तैनाती इस बात का संकेत है कि पश्चिमी देश अब ड्रोन-आधारित खतरों को पारंपरिक युद्ध जितना ही गंभीर मानने लगे हैं. आने वाले दिनों में अगर हालात और बिगड़ते हैं, तो क्षेत्र में और भी सैन्य गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.
24betcasino’s pretty decent. Worth a look if you’re after something new. Have a go at it: 24betcasino
Grab the 755betapp fast! Easy to download and gives you all the betting action you could want.
Hey, 999taya’s been my go-to lately. Easy to use and I’ve actually had some decent luck! Give it a shot, might surprise ya. Check it out 999taya!