India – Israel रिश्तों में नया अध्याय, PM NARENDRA MODI को मिला इज़राइली संसद का ‘सर्वोच्च सम्मान’
इज़राइल ने भारत के PM NARENDRA MODI को अपने सर्वोच्च संसदीय सम्मान “स्पीकर ऑफ द कनेसट मेडल (Speaker of the Knesset Medal)” से सम्मानित किया है. यह सम्मान इज़राइल की संसद की ओर से दिया जाने वाला सबसे प्रतिष्ठित मेडल माना जाता है.
यह ऐतिहासिक सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को भारत-इज़राइल के रणनीतिक, रक्षा, तकनीकी और आर्थिक संबंधों को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में उनके असाधारण योगदान के लिए प्रदान किया गया.
क्यों खास है यह सम्मान?

कनेसट मेडल इज़राइल का सर्वोच्च संसदीय सम्मान है. प्रधानमंत्री मोदी इस सम्मान को पाने वाले पहले वैश्विक नेता माने जा रहे हैं. यह पुरस्कार भारत-इज़राइल की गहरी होती दोस्ती और रणनीतिक साझेदारी का प्रतीक है
भारत-इज़राइल संबंधों को मिली नई मजबूती
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत और इज़राइल के बीच रिश्तों में अभूतपूर्व मजबूती आई है. रक्षा सहयोग, मिसाइल तकनीक, ड्रोन सिस्टम, साइबर सुरक्षा, कृषि नवाचार और हाई-टेक स्टार्टअप्स जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों की साझेदारी लगातार गहरी हुई है. इज़राइल नेतृत्व का मानना है कि मोदी सरकार के कार्यकाल में दोनों देशों के रिश्ते सिर्फ रणनीतिक नहीं, बल्कि भरोसे और साझेदारी के स्तर तक पहुँचे हैं.
सम्मान स्वीकार करते हुए PM NARENDRA MODI जी का संदेश

सम्मान स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि “यह मेडल सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों और भारत-इज़राइल की दोस्ती का सम्मान है.” उन्होंने यह भी दोहराया कि भारत शांति, नवाचार और वैश्विक स्थिरता के लिए इज़राइल के साथ मिलकर काम करता रहेगा.
यह सम्मान सिर्फ एक मेडल नहीं, बल्कि भारत की वैश्विक कूटनीतिक ताकत, प्रधानमंत्री मोदी की अंतरराष्ट्रीय स्वीकार्यता और भारत-इज़राइल मित्रता के स्वर्णिम दौर की पुष्टि है.