US Army ने हवाई में किया नए “Mobile 81mm Mortar System” का सफल परीक्षण

US Army ने हवाई में किया नया “Mobile 81mm Mortar System” का सफल परीक्षण

US Army ने हाल ही में हवाई के Schofield Barracks में अपने नए और अत्याधुनिक Mobile 81mm Mortar System का सफल परीक्षण किया है. यह नया सिस्टम पारंपरिक मोर्टर सिस्टम से कहीं अधिक गतिशील और तेज़ प्रतिक्रिया देने वाला है.

इस परीक्षण को अमेरिकी सेना के Transformation in Contact (TiC) 2.0 कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया है. जिसका उद्देश्य है — वास्तविक युद्ध-परिस्थितियों में उभरती तकनीकों को परखना और सैनिकों की प्रतिक्रिया के आधार पर उन्हें बेहतर बनाना.

Global Military Products (GMP) ने किया है विकसित

यह सिस्टम Global Military Products (GMP) कंपनी द्वारा विकसित किया गया है, और इसका डिज़ाइन “Shoot and Scoot” यानी “गोली चलाओ और तुरंत आगे बढ़ो” सिद्धांत पर आधारित है.

इसका अर्थ है कि यह हथियार किसी लक्ष्य पर तेजी से फायर करने के बाद तुरंत अपनी स्थिति बदल सकता है — जिससे दुश्मन की जवाबी कार्रवाई से बचा जा सके.

परीक्षण के दौरान इसे Infantry Squad Vehicle – Utility (ISV-U) नामक हल्के सैन्य वाहन पर माउंट किया गया था. यह सिस्टम एक वाहन पर 81mm मोर्टर और दूसरे वाहन पर लगभग 70 से अधिक गोले लेकर चल सकता है. इस पूरी यूनिट को आवश्यकता पड़ने पर CH-47 Chinook या UH-60 Black Hawk हेलीकॉप्टर के जरिए हवाई मार्ग से भी तैनात किया जा सकता है, जिससे इसकी तैनाती बेहद लचीली और तेज़ हो जाती है.

यह नया सिस्टम पारंपरिक मोर्टर की तुलना में 85% तेज़ फायरिंग करता है

US Army ने हवाई में किया नया “Mobile 81mm Mortar System” का सफल परीक्षण

यह नया सिस्टम पारंपरिक मोर्टर की तुलना में 85% तेज़ फायरिंग प्रतिक्रिया देता है और इसमें डिजिटल फायर कंट्रोल सिस्टम लगाया गया है जो GPS और टारगेट डेटा से स्वचालित रूप से लक्ष्य साधने में सक्षम बनाता है.

अब यह सिस्टम आगे के मूल्यांकन के लिए नवंबर 2025 में होने वाले Joint Pacific Multinational Readiness Center (JPMRC) अभ्यासों में शामिल किया जाएगा.

रणनीतिक महत्व

रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह नया मोबाइल मोर्टर सिस्टम अमेरिकी सेना की पैदल इकाइयों को भविष्य के “हाई मोबिलिटी वॉरफेयर” में निर्णायक बढ़त देगा — खासकर हिंद-प्रशांत क्षेत्र में, जहाँ द्वीपों और समुद्री इलाकों में तेज़ मूवमेंट और त्वरित फायरिंग क्षमता बेहद अहम मानी जाती है.

One thought on “US Army ने हवाई में किया नए “Mobile 81mm Mortar System” का सफल परीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *