ड्रोन रोधी Laser Weapons के परीक्षण के लिए अमेरिका ने 7 कंपनियों को चुना

ड्रोन रोधी Laser Weapons के परीक्षण के लिए अमेरिका ने 7 कंपनियों को चुना

अमेरिका ने ड्रोन से बढ़ते हवाई खतरे का मुकाबला करने के लिए हाई एनर्जी लेजर (HEL) आधारित Counter-Unmanned Aerial Systems (C-UAS) तकनीक के मूल्यांकन के दूसरे चरण में सात कंपनियों को शामिल होने का आमंत्रण दिया है. अमेरिकी रक्षा विभाग के रिसर्च एंड इंजीनियरिंग कार्यालय (R&E) और Joint Interagency Task Force 401 (JIATF 401) ने 13 तकनीकी प्रस्तावों की समीक्षा के बाद इन सात कंपनियों का चयन किया है.

इस कार्यक्रम के Phase II के तहत दिसंबर के मध्य में Dugway Proving Ground में Laser Weapons का लाइव-फायर परीक्षण आयोजित करने की योजना है. इस परीक्षण में विभिन्न प्रणालियों की ड्रोन जैसे हवाई लक्ष्यों को ट्रैक करने और उन्हें निष्क्रिय करने की क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा.

सात कंपनियों के लेजर सिस्टम होंगे परीक्षण में शामिल

Phase II के लिए चुनी गई सात कंपनियां और उनके हाई एनर्जी लेजर सिस्टम इस प्रकार हैं:

  • Allen Control Systems – BULLFROG HEL
  • Aurelius Systems – ARCHIMEDES
  • AeroVironment (BlueHalo) – LOCUST X1
  • Kord Technologies – FIREFLY
  • Lockheed Martin (IPG) – Crossbow System
  • Thor Dynamics – LASER ARMOR HEL System
  • Yrikka – TALOS Drone-based HEL System

नवंबर के दौरान इन कंपनियों को अपने सिस्टम के लिए आवश्यक लेजर सुरक्षा प्रमाणन पूरा करना होगा और कमांड एंड कंट्रोल (C2) आर्किटेक्चर के साथ उनका एकीकरण करना होगा. लाइव-फायर परीक्षण से पहले सभी सिस्टम Dugway Proving Ground पहुंचेंगे, जहां तकनीकी सुरक्षा समीक्षा, संचार सत्यापन और प्रारंभिक परीक्षण की तैयारियों की जांच की जाएगी.

अमेरिका ने Counter-Drone Directed Energy Program के लिए 5 सैन्य ठिकाने चुने, लेजर हथियारों से होगा ड्रोन शिकार

इसके बाद परीक्षण के दौरान निर्धारित परिदृश्यों में ड्रोन जैसे हवाई लक्ष्यों के खिलाफ लेजर सिस्टम का लाइव-फायर प्रदर्शन किया जाएगा. इसमें लक्ष्यों को ट्रैक करने और उन्हें निष्क्रिय करने की क्षमता का मूल्यांकन जमीन के ऊपर और क्षितिज के नीचे निर्धारित परीक्षण परिदृश्यों में किया जाएगा.

सफल सिस्टम को मिल सकता है खरीद आदेश

Joint Interagency Task Force 401 के निदेशक ब्रिगेडियर जनरल Matthew Ross ने कहा कि इस परीक्षण को इस तरह आयोजित करने की कोशिश की जा रही है कि प्रभावी प्रदर्शन करने वाले सिस्टम को तत्काल खरीद आदेश दिया जा सके. इससे उनके उत्पादन की लाइनें स्थापित करने और सिस्टम को सैन्य बलों में तैनात करने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है.

रिसर्च एंड इंजीनियरिंग के अवर रक्षा सचिव Emil Michael ने कहा कि बड़े पैमाने पर Directed Energy तकनीक रक्षा विभाग के छह प्रमुख तकनीकी क्षेत्रों में से एक है. विभाग उद्योग के साथ मिलकर कम लागत में ड्रोन जैसे हवाई खतरों को निष्क्रिय करने वाली क्षमता विकसित करने और विभिन्न सैन्य क्षेत्रों में तैनात किए जा सकने वाले सिस्टम को तेजी से उपलब्ध कराने पर काम कर रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *