South Korea में लॉन्च हुआ फिलीपींस का तीसरा OPV, 2027 में नौसेना को मिलेगा BRP Rajah Humabon

South Korea में लॉन्च हुआ फिलीपींस का तीसरा OPV, 2027 में नौसेना को मिलेगा BRP Rajah Humabon

Philippines की नौसेना के आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत South Korea में तीसरे Offshore Patrol Vessel (OPV) BRP Rajah Humabon को लॉन्च किया गया है. यह छह OPV के निर्माण कार्यक्रम का तीसरा जहाज है और इसकी डिलीवरी फरवरी 2027 में निर्धारित है.

दक्षिण कोरिया में फिलीपींस के दूतावास द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में इस लॉन्च को दोनों देशों के बीच रक्षा आधुनिकीकरण सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया है. समारोह में दक्षिण कोरिया में फिलीपींस की राजदूत Bernadette Therese C. Fernandez, फिलीपींस की नौसेना के प्रमुख वाइस एडमिरल Jose Ma. Ambrosio Ezpeleta और सशस्त्र बलों के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल Rommel P. Roldan सहित दोनों देशों के अधिकारी शामिल हुए.

राजदूत Fernandez ने फिलीपींस के समुद्री रक्षा क्षेत्र को मजबूत करने में दक्षिण कोरिया के योगदान के लिए आभार जताया. उन्होंने कहा कि दोनों देशों का सहयोग फिलीपींस के क्षेत्रीय जल की सुरक्षा को मजबूत करने में मदद कर रहा है. फिलीपींस की नौसेना के प्रमुख ने भी जहाज को नौसेना की क्षमता और मजबूती बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया.

समुद्री निगरानी और क्षेत्रीय रक्षा क्षमता बढ़ाने पर जोर

South Korea में लॉन्च हुआ फिलीपींस का तीसरा OPV, 2027 में नौसेना को मिलेगा BRP Rajah Humabon
फोटो – Philippines Navy

जहाज का डिस्प्लेसमेंट लगभग 2,400 टन है. जबकि इसकी लंबाई 94 मीटर और चौड़ाई 14 मीटर है. यह 15 नॉट की क्रूज गति से चल सकता है और इसकी परिचालन रेंज 5,500 नॉटिकल मील है. इसमें 76 मिमी की मुख्य नौसैनिक तोप, 30 मिमी की सहायक तोप, डिकॉय लॉन्चिंग सिस्टम, सर्विलांस रडार और इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल ट्रैकिंग उपकरण शामिल हैं.

छह जहाजों के निर्माण का कार्यक्रम

फिलीपींस ने जून 2022 में दक्षिण कोरिया की HD Hyundai Heavy Industries को छह OPV के निर्माण का ठेका दिया था. इस परियोजना का उद्देश्य फिलीपींस की नौसेना को समुद्री निगरानी और सुरक्षा अभियानों के लिए आधुनिक जहाज उपलब्ध कराना है.

इस श्रेणी का पहला जहाज BRP Rajah Sulayman फरवरी 2026 में नौसेना को सौंपा गया था, जबकि दूसरा जहाज BRP Rajah Lakandula जून 2026 में सेवा में शामिल हुआ. शेष तीन जहाजों की डिलीवरी 2028 तक चरणबद्ध तरीके से निर्धारित है.

फिलीपींस की नौसेना के अनुसार, BRP Rajah Humabon का लॉन्च नौसैनिक आधुनिकीकरण कार्यक्रम में आगे की प्रगति और दक्षिण कोरिया के साथ जारी रक्षा सहयोग को दर्शाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *