Russia ने Kyiv में विदेशी नागरिकों और राजनयिकों को फिर चेताया, Ukraine यात्रा से बचने की अपील
Russia के विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन में मौजूद विदेशी नागरिकों और राजनयिक कर्मचारियों को एक बार फिर चेतावनी दी है. मंत्रालय ने 3 अक्टूबर 2026 को जारी बयान में विदेशी नागरिकों से यूक्रेन, खासकर Kyiv और सैन्य ठिकानों के आसपास के इलाकों में रहने या वहां यात्रा करने से बचने को कहा है.
Russia ने कीव में विदेशी नागरिकों को फिर चेताया
रूसी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, रूस की सेना यूक्रेन के सैन्य ठिकानों और अन्य सैन्य लक्ष्यों पर हमले जारी रखेगी. मंत्रालय ने अपने बयान में इन हमलों को यूक्रेनी सशस्त्र बलों की ओर से रूस की नागरिक आबादी और बुनियादी ढांचे पर किए गए हमलों के जवाब में की जाने वाली कार्रवाई बताया है.
मंत्रालय ने कहा कि रूस पहले भी कीव में मौजूद विदेशी नागरिकों और राजनयिक कर्मचारियों से शहर छोड़ने तथा यूक्रेन की यात्रा से बचने की अपील कर चुका है. इसके अलावा यूक्रेन के नागरिकों से भी सैन्य और प्रशासनिक प्रतिष्ठानों से दूर रहने को कहा गया है.
रूस के विदेश मंत्रालय ने बताया कि विदेशी नागरिकों को दी गई यह चेतावनी नई नहीं है. 25 मई 2026 को जारी बयान में भी ऐसी ही अपील की गई थी. इसके बाद विभिन्न देशों के साथ राजनयिक नोट के जरिए यह संदेश साझा किया गया था. 27 मई को उप विदेश मंत्री मिखाइल गालुजिन ने राजनयिक मिशनों के प्रतिनिधियों को दी गई ब्रीफिंग के दौरान भी इस चेतावनी को दोहराया था.
कई देशों ने अपने नागरिकों को यूक्रेन की यात्रा से बचने की सलाह दी
रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ के सदस्य देशों, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड समेत कई देशों ने भी अपने नागरिकों को यूक्रेन की यात्रा नहीं करने की सलाह दी है. मंत्रालय के अनुसार, इनमें से कई देशों ने अगस्त 2026 में भी अपनी यात्रा संबंधी चेतावनियों को दोहराया था.
Russia ने चिंता जताई कि इसके बावजूद कुछ विदेशी नागरिक और अधिकारी इन चेतावनियों को नजरअंदाज कर रहे हैं. मंत्रालय के मुताबिक, कई विदेशी दूतावास अब भी कीव में काम कर रहे हैं और विदेशी अधिकारी यूक्रेन का दौरा भी कर रहे हैं.
रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि रूस की सशस्त्र सेनाएं बड़े पैमाने पर जवाबी हमले जारी रखेंगी. मंत्रालय ने विदेशी नागरिकों, जिसमें राजनयिक मिशनों के कर्मचारी भी शामिल हैं, से एक बार फिर यूक्रेन में रहने या वहां यात्रा करने से बचने की अपील की है. मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि इस चेतावनी की अनदेखी करने वाले लोगों को होने वाले किसी भी संभावित नुकसान की जिम्मेदारी उन्हीं की होगी.
Finally found a platform that actually pays out on time. The interface is super intuitive and easy to navigate. Great experience so far with phjili58com!