Ukraine को Belgium देगा 3 F-16 Fighter Jet , साल के अंत तक मिलने की उम्मीद
Ukraine को बेल्जियम से इस साल के अंत तक तीन F-16 लड़ाकू विमान मिलने की उम्मीद है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया कि दोनों देशों के बीच इन विमानों के हस्तांतरण को लेकर महत्वपूर्ण समझौता हुआ है और यूक्रेन इन्हें जल्द से जल्द हासिल करने के लिए प्रक्रिया में तेजी लाने पर काम करेगा.
जेलेंस्की ने कहा कि रूस के लगातार बढ़ते हवाई हमलों के बीच यूक्रेन को हवाई लक्ष्यों को मार गिराने और लोगों की सुरक्षा के लिए अपनी वायु रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने की जरूरत है. इसी क्रम में F-16 जैसे लड़ाकू विमानों की उपलब्धता को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
बेल्जियम से पहले भी मिल चुका है F-16 का गोला-बारूद

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने बताया कि बेल्जियम और स्पेन समेत अन्य देशों से F-16 विमानों के लिए जरूरी गोला-बारूद की तत्काल आपूर्ति पहले ही प्राप्त हो चुकी है. उन्होंने बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर और पूरी बेल्जियम सरकार का यूक्रेन के समर्थन में उठाए गए कदमों के लिए आभार जताया.
जेलेंस्की ने कहा कि रूस के हमलों के बीच यूक्रेन को हवाई खतरों से निपटने और आम लोगों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त क्षमताओं की आवश्यकता है. बेल्जियम से तीन F-16 विमानों की संभावित आपूर्ति इसी व्यापक सैन्य सहायता का हिस्सा है.