Diehl Defence और Elbit Systems ने SkyStriker की 80 किमी ‘हैंड-ओवर’ क्षमता का सफल प्रदर्शन
Diehl Defence और Elbit Systems ने अपनी रणनीतिक साझेदारी के तहत SkyStriker लॉइटरिंग म्यूनिशन की क्षमताओं का सफल लाइव प्रदर्शन किया है. सितंबर 2026 की शुरुआत में हुए इस व्यापक प्रदर्शन में सिस्टम की लंबी दूरी की क्षमता के साथ-साथ 80 किलोमीटर की दूरी पर ‘हैंड-ओवर’ क्षमता को सफलतापूर्वक प्रदर्शित किया गया. इस दौरान SkyStriker ने लक्ष्य की पहचान, ट्रैकिंग और सटीक प्रहार की अपनी क्षमता दिखाई.
लाइव डेमोंस्ट्रेशन में SkyStriker को एक कैनिस्टर से लॉन्च किया गया. सिस्टम ने पहले निर्धारित लक्ष्य की टोह ली, उसके बाद उसे ट्रैक किया और अंत में सफलतापूर्वक एंगेज किया. प्रदर्शन के दौरान SkyStriker और SkyLark 1 eVTOL टोही ड्रोन के बीच भी सफल समन्वय देखने को मिला. कंपनियों के मुताबिक, यह क्षमता SkyStriker को जटिल इंटेलिजेंस, सर्विलांस एंड रिकॉनिसेंस (ISR) नेटवर्क में प्रभावी ढंग से जोड़ने और ‘Seek & Strike’ जैसे विशेष मिशनों को अंजाम देने की क्षमता दिखाती है.
SkyStriker की 200 किलोमीटर से अधिक की रेंज

SkyStriker नई पीढ़ी का इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन वाला लॉइटरिंग म्यूनिशन है, जिसे लंबी दूरी पर सामरिक और सटीक प्रभाव पैदा करने के लिए विकसित किया गया है. इसकी रेंज 200 किलोमीटर से अधिक बताई गई है, जबकि यह दो घंटे से ज्यादा समय तक क्षेत्र में loiter कर सकता है. इलेक्ट्रिक प्रणोदन के कारण इसका ध्वनिक और थर्मल सिग्नेचर भी बेहद कम रहता है, जिससे इसे पकड़ना और पहचानना अधिक मुश्किल हो सकता है.
कंपनियों के अनुसार, SkyStriker विभिन्न देशों में पहले ही युद्धक परिस्थितियों में इस्तेमाल किया जा चुका है. इसमें हाई-रिजॉल्यूशन वीडियो रिकॉनिसेंस और स्वायत्त लक्ष्य ट्रैकिंग की क्षमता है, जिससे लक्ष्य पर सटीक कार्रवाई करने और collateral damage को कम करने में मदद मिल सकती है.
कई प्लेटफॉर्म से लॉन्च किया जा सकता है

SkyStriker की एक प्रमुख विशेषता इसकी लॉन्चिंग में लचीलापन है. इसे ग्राउंड व्हीकल, कंटेनर और विमान जैसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म से लॉन्च किया जा सकता है. इसके अलावा इसे EuroPULS रॉकेट आर्टिलरी सिस्टम के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जो जर्मनी और अन्य यूरोपीय देशों की सेनाओं के लिए प्रासंगिक प्रणाली है. इस तरह एक ही नेटवर्क के जरिए ISR और स्ट्राइक क्षमताओं को जोड़ा जा सकता है.
Diehl Defence के लैंड सिस्टम्स के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट Gunnar Pappert ने कहा कि सफल प्रदर्शन ने SkyStriker की तकनीकी परिपक्वता और इसकी बहुमुखी क्षमताओं की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन आधुनिक सशस्त्र बलों की जरूरतों के अनुरूप दोनों कंपनियों की प्रणालियों के बीच तालमेल दिखाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने जर्मनी में SkyStriker के स्थानीय उत्पादन की दिशा में Elbit Systems के साथ सहयोग को यूरोपीय रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने वाला कदम बताया.
Elbit Systems Germany के CEO Marian Rachow ने कहा कि कंपनी को SkyStriker की क्षमताओं को प्रदर्शित करने और विभिन्न देशों की जरूरतों के अनुरूप इसे पेश करने का अवसर मिलने पर खुशी है. उनके अनुसार, यह प्रदर्शन यूरोप में SkyStriker के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है और जर्मनी में इसके उत्पादन की दिशा में भी अहम कदम है.
जर्मनी में उत्पादन की तैयारी

Diehl Defence और Elbit Systems ने जून 2026 में ILA Berlin के दौरान रणनीतिक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. इस साझेदारी का उद्देश्य जर्मनी में अत्याधुनिक स्वायत्त प्रणालियों की बढ़ती मांग को पूरा करना और जरूरत पड़ने पर देश में SkyStriker के उत्पादन की क्षमता स्थापित करना है.
इस सहयोग के तहत Elbit Systems रणनीतिक बाजार विकास की जिम्मेदारी संभालेगा, जबकि Diehl Defence जर्मनी में निर्माण, असेंबली, इंटीग्रेशन और क्वालिफिकेशन की जिम्मेदारी लेगा. दोनों कंपनियों का लक्ष्य SkyStriker जैसी लंबी दूरी की लॉइटरिंग म्यूनिशन क्षमता को यूरोपीय रक्षा उद्योग के साथ जोड़ना और भविष्य में स्थानीय उत्पादन के जरिए इसकी उपलब्धता बढ़ाना है.
One thought on “Diehl Defence और Elbit Systems ने SkyStriker की 80 किमी ‘हैंड-ओवर’ क्षमता का सफल प्रदर्शन”