Tomahawk Missile: US ने Raytheon के साथ किया $22.9 अरब का बड़ा करार, अब हर साल बनेंगी 1,000 से ज्यादा मिसाइलें
US ने अपनी लंबी दूरी की Precision Strike क्षमता को और मजबूत करने के लिए Tomahawk Missile के उत्पादन में बड़ी तेजी लाने का फैसला किया है. अमेरिकी नौसेना ने RTX की इकाई Raytheon के साथ करीब 22.9 अरब डॉलर का सात साल का अनुबंध किया है. इस समझौते के तहत Tomahawk मिसाइलों का उत्पादन बढ़ाकर हर साल 1,000 से अधिक किया जाएगा.
यह करार अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के ‘Arsenal of Freedom’ अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य महत्वपूर्ण हथियारों और गोला-बारूद के उत्पादन को तेजी से बढ़ाना तथा अमेरिकी रक्षा औद्योगिक आधार की क्षमता को मजबूत करना है.
Tomahawk Missile की उत्पादन क्षमता में होगी कई गुना बढ़ोतरी
Raytheon के मुताबिक, कंपनी वर्तमान में करीब 60 Tomahawk मिसाइलें सालाना बनाती है। नए सात वर्षीय करार के बाद उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 1,000 से अधिक मिसाइल प्रतिवर्ष करने का लक्ष्य है। यानी मौजूदा उत्पादन दर की तुलना में यह कई गुना बढ़ोतरी होगी.

यह समझौता फरवरी 2026 में Raytheon और अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के बीच हुए व्यापक समझौतों की अगली कड़ी है. फरवरी में दोनों पक्षों ने Tomahawk समेत कई महत्वपूर्ण मिसाइल प्रणालियों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए बहुवर्षीय फ्रेमवर्क एग्रीमेंट किया था. उस समय भी Tomahawk का वार्षिक उत्पादन 1,000 से अधिक करने का लक्ष्य तय किया गया था.
2026 की पहली छमाही में उत्पादन तीन गुना
Raytheon ने बताया कि कंपनी ने उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए पहले ही बड़े निवेश शुरू कर दिए हैं. 2026 की पहली छमाही में कंपनी ने 2025 की समान अवधि की तुलना में तीन गुना अधिक Tomahawk मिसाइलें वितरित की हैं.
नए करार के तहत Raytheon अपने कर्मचारियों, तकनीक, सप्लाई चेन और उत्पादन सुविधाओं में निवेश बढ़ाएगी. कंपनी देशभर में सैकड़ों छोटे और मध्यम आकार के सप्लायरों के साथ मिलकर उत्पादन क्षमता को तेजी से बढ़ाने पर भी काम करेगी.
Raytheon के अध्यक्ष Phil Jasper के अनुसार, कंपनी बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपने workforce, technology, supply chain और facilities में महत्वपूर्ण निवेश कर रही है.
Tomahawk Missile क्यों है अमेरिकी नौसेना के लिए महत्वपूर्ण?
Tomahawk अमेरिकी नौसेना की सबसे महत्वपूर्ण Long-Range Strike Weapons में से एक है. इसे मुख्य रूप से युद्धपोतों और पनडुब्बियों से लॉन्च किया जाता है और यह लंबी दूरी से जमीन पर मौजूद महत्वपूर्ण लक्ष्यों को सटीकता से निशाना बनाने में सक्षम है. RTX के अनुसार, Tomahawk को करीब 1,000 मील तक की दूरी पर लक्ष्य भेदने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.
यह मिसाइल दशकों से अमेरिकी सैन्य अभियानों का हिस्सा रही है. RTX के मुताबिक, Tomahawk का 550 से अधिक बार Flight Test किया जा चुका है और इसे 2,300 से अधिक बार Operational Environment में इस्तेमाल किया गया है.
अमेरिका क्यों बढ़ा रहा है मिसाइलों का उत्पादन?
अमेरिका पिछले कुछ समय से अपनी Missile और Munitions Production Capacity को तेजी से बढ़ाने पर जोर दे रहा है. विभिन्न सैन्य अभियानों और सहयोगी देशों को हथियारों की आपूर्ति के कारण अमेरिकी हथियार भंडार पर दबाव बढ़ा है. ऐसे में Washington अब लंबे समय के उत्पादन अनुबंधों के जरिए कंपनियों को नई उत्पादन सुविधाओं, उपकरणों और सप्लाई चेन में निवेश के लिए प्रोत्साहित कर रहा है.
Tomahawk के साथ-साथ अमेरिका Patriot, THAAD, AMRAAM, SM-3 और SM-6 जैसी महत्वपूर्ण मिसाइल प्रणालियों के उत्पादन में भी तेजी लाने की दिशा में काम कर रहा है. फरवरी में Raytheon के साथ हुए समझौतों में AMRAAM का उत्पादन कम से कम 1,900 और SM-6 का उत्पादन 500 से अधिक मिसाइल प्रतिवर्ष करने का लक्ष्य भी शामिल था.
इस नए $22.9 अरब के Tomahawk करार से अमेरिका न केवल अपनी मौजूदा मिसाइल इन्वेंट्री को फिर से भरने की कोशिश कर रहा है, बल्कि आने वाले वर्षों में बड़े पैमाने पर Long-Range Precision Strike Capability बनाए रखने के लिए अपनी Defence Industrial Base को भी तैयार कर रहा है.