Ukraine के Odesa बंदरगाह से रवाना हो रहे जहाज पर हमला, 4 भारतीय नागरिकों की हुई मौत

Ukraine के Odesa बंदरगाह से रवाना हो रहे जहाज पर हमला, 4 भारतीय नागरिकों की हुई मौत

19 जुलाई 2026 की शाम Ukraine के ओडेसा (Odesa) बंदरगाह से रवाना हो रहे व्यापारिक जहाज MV GOLDEN LEO पर हुए एक हमले में 4 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है. इस घटना के समय जहाज पर कुल 17 चालक दल (क्रू) के सदस्य सवार थे, जिनमें 5 भारतीय नागरिक भी शामिल थे. भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को इस घटना की पुष्टि की.

विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस हमले में 4 भारतीय नागरिकों (4 Indians killed) की दुखद मृत्यु हो गई, जबकि एक भारतीय गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.

MEA ने कहा कि यूक्रेन में स्थित भारतीय मिशन पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और प्रभावित भारतीयों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है.

यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह से रवाना हो रहे जहाज पर हमला, 4 भारतीय नागरिकों की मौत; भारत ने की कड़ी निंदा

भारत सरकार ने मृतक भारतीय नागरिकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायल भारतीय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

अपने आधिकारिक बयान में भारत ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाना, निर्दोष नागरिक नाविकों की जान खतरे में डालना तथा समुद्री व्यापार और नौवहन की स्वतंत्रता में बाधा उत्पन्न करना पूरी तरह अस्वीकार्य है. भारत ने ऐसे हमलों से बचने की आवश्यकता पर जोर दिया.

यह घटना ऐसे समय हुई है जब काला सागर (Black Sea) क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को लेकर तनाव लगातार बना हुआ है और व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा एक बड़ी चिंता का विषय बनी हुई है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *