US ने Iran की समुद्री नाकेबंदी की सख्ती बढ़ाई, 3 जहाज लौटाए, 1 को निष्क्रिय किया और 1 पर की बोर्डिंग
US ने Iran के खिलाफ लागू समुद्री नाकेबंदी (Naval Blockade) को और सख्ती से लागू करना शुरू कर दिया है. अमेरिकी सेना के अनुसार, 16 जुलाई को ओमान की खाड़ी (Gulf of Oman) में अमेरिकी मरीन की 11th Marine Expeditionary Unit (11th MEU) ने तेल टैंकर M/T Wen Yao पर चढ़कर उसकी जांच (Verification Boarding) की.
अमेरिकी सैन्य जानकारी के मुताबिक, अब तक अमेरिकी नौसैनिक बलों ने नाकेबंदी तोड़ने की कोशिश करने वाले 3 व्यावसायिक जहाजों को वापस लौटने पर मजबूर किया है, 1 जहाज को आदेश नहीं मानने पर निष्क्रिय (Disabled) कर दिया, जबकि 1 जहाज पर बोर्डिंग कर उसकी पूरी तरह जांच की गई ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह अमेरिकी प्रतिबंधों और नाकेबंदी का उल्लंघन नहीं कर रहा है.
अमेरिका ने कहा कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) और उसके आसपास का समुद्री क्षेत्र सामान्य वाणिज्यिक जहाजों के लिए खुला है. हालांकि, जो जहाज अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी का उल्लंघन करने की कोशिश करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.
यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है और फारस की खाड़ी में अमेरिकी नौसैनिक मौजूदगी भी पहले से अधिक मजबूत कर दी गई है.
Finally a site that feels fair and honest. The bonuses for new players are actually decent and easy to claim. Give phgg7770 a try
My friends told me about this place and it did not disappoint. Very fair odds and a great community. bd6777det is my new favorite.
If you love Jili slots, this is the spot. The jackpot feels reachable and the loading speed is impressive. Check abjilislot