पोरबंदर के पास प्रशिक्षण उड़ान के दौरान क्रैश हुआ Indian Navy का Drishti-10 UAV, जांच शुरू
भारतीय नौसेना ने जानकारी दी है कि उसका Drishti-10 मानव रहित हवाई वाहन (UAV) बुधवार दोपहर प्रशिक्षण उड़ान के दौरान गुजरात के पोरबंदर एयरफील्ड के निकट समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
Indian Navy के अनुसार, UAV नियमित ट्रेनिंग सॉर्टी पर था, तभी यह हादसा हुआ. राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में जमीन पर किसी व्यक्ति के घायल होने या किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है.
भारतीय नौसेना ने कहा है कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है. जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हादसा तकनीकी खराबी, परिचालन संबंधी समस्या या किसी अन्य कारण से हुआ.
अब जानते हैं Drishti-10 की खासियत
अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के हैदराबाद वाले प्लांट में बनाया गया दृष्टि 10 स्टारलाइनर ड्रोन एक एडवांस्ड खुफिया, निगरानी और टोही (ISR) उपकरण है. इसमें 36 घंटे चलने और 450 किलोग्राम पेलोड की क्षमता है. इसमें तीन हार्ड पॉइंट्स हैं, जिनमें पेलोड रखा जाता है. यूएवी प्रणाली की उड़ान योग्यता के लिए नाटो के एसटीएएनएजी 4671 एफिलिएशन के साथ यह एकमात्र सभी मौसमों में काम करने वाला सैन्य उपकरण है.
इसकी एक और खासियत ये है कि इसे अलग-अलग और असंबद्ध दोनों तरह के हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने की अनुमति है. दृष्टि 10 ड्रोन एक प्रकार का मानव रहित हवाई वाहन है जो 10,000 से 30,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ सकता है. इसकी अधिकतम take off weight 1600 केजी है. जबकि इसका Wingspan 17 मीटर है.
70 प्रतिशत तक स्वदेशी ड्रोन Drishti-10
यह ड्रोन 70 प्रतिशत तक स्वदेशी है. इसमें एडवांस्ड कम्युनिकेशन सिस्टम लगा है. इसमें सैटेलाइट कम्युनिकेशन और लाइन ऑफ़ साइट (एलओएस) डेटा लिंक शामिल हैं. इस ड्रोन को मेंटेनेंस की ज़्यादा ज़रूरत नहीं होती है.
यह इजराइल के ड्रोन हर्मीस 900 जो कि मध्यम ऊंचाई वाले लंबे समय तक उड़ान भरने वाले यूएवी हैं, उसी का एक संस्करण है.
Love the variety of games available here. It is so easy to navigate and the graphics are stunning. mulia777 makes the whole experience very exciting.
[8009]bdjl লগইন এবং অ্যাপ ডাউনলোড | বিকাশ দিয়ে অনলাইন স্লট গেম,bdjl login করার নিয়ম জেনে আজই যোগ দিন। বিকাশ দিয়ে ক্যাসিনো গেম খেলা এবং bdjl app download apk এর সহজ উপায় পান। এখনই খেলা শুরু করুন। visit: bdjl