IRGC का बड़ा दावा: कुवैत स्थित US सैन्य बेस पर किया हमला, अमेरिका को दी खुली चेतावनी
मध्य-पूर्व में तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. ईरान की Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने दावा किया है कि उसने कुवैत स्थित उस अमेरिकी सैन्य बेस को निशाना बनाया है, जहां से कथित तौर पर ईरान पर हमला किया गया था. IRGC ने इसे अमेरिका के “ceasefire violation” का जवाब बताया है.
IRGC के बयान में कहा गया कि, “अमेरिका द्वारा युद्धविराम का उल्लंघन किए जाने के बाद हमने कुवैत स्थित उस अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमला किया, जहां से हमला शुरू हुआ था. यह अमेरिका के लिए गंभीर चेतावनी है और दोबारा उल्लंघन होने पर और निर्णायक जवाब दिया जाएगा.”
इससे पहले अमेरिकी सेना ने दक्षिणी ईरान के बंदर अब्बास क्षेत्र में ईरानी ड्रोन ऑपरेशन और कंट्रोल स्टेशन पर “defensive strikes” किए थे. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने दावा किया कि यह कार्रवाई अमेरिकी सैनिकों और समुद्री मार्गों की सुरक्षा के लिए की गई.
इसके बाद कुवैत में मिसाइल और ड्रोन अलर्ट जारी कर दिए गए. कुवैती एयर डिफेंस सिस्टम ने कई “hostile missiles and drones” को इंटरसेप्ट करने का दावा किया है. हालांकि अब तक बड़े नुकसान या हताहतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
इस नए टकराव ने अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे नाजुक ceasefire और Hormuz Strait को लेकर चल रही वार्ताओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक तेल बाजार में भी हलचल देखी जा रही है.