Oman Coast के पास भारतीय जहाज पर हमला, भारत ने जताई कड़ी नाराज़गी
Oman Coast के पास एक भारतीय ध्वज वाले वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले को लेकर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. भारत सरकार के आधिकारिक प्रवक्ता ने 14 मई 2026 को जारी बयान में कहा कि यह हमला “अस्वीकार्य” है और लगातार व्यापारिक जहाजों तथा नागरिक नाविकों को निशाना बनाया जाना बेहद चिंताजनक है.
विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक, हमले के दौरान जहाज पर मौजूद सभी भारतीय क्रू सदस्य सुरक्षित हैं. भारत ने इस दौरान ओमान की सरकार और वहां की एजेंसियों का धन्यवाद किया, जिन्होंने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर भारतीय नागरिकों की मदद की.

भारत ने अपने बयान में दोहराया कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार, वाणिज्यिक जहाजों और निर्दोष नागरिक क्रू को निशाना बनाना बंद होना चाहिए. साथ ही कहा गया कि समुद्री मार्गों की स्वतंत्रता और वैश्विक व्यापार में किसी भी तरह की बाधा नहीं डाली जानी चाहिए.
हाल के महीनों में पश्चिम एशिया और अरब सागर क्षेत्र में व्यापारिक जहाजों पर हमलों की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय शिपिंग सुरक्षा को लेकर चिंता लगातार गहराती जा रही है. भारत ने भी साफ संकेत दिया है कि समुद्री सुरक्षा और वैश्विक व्यापार मार्गों की रक्षा बेहद जरूरी है.
2 thoughts on “Oman Coast के पास भारतीय जहाज पर हमला, भारत ने जताई कड़ी नाराज़गी”