Middle East में अमेरिका की ताकत का बड़ा प्रदर्शन, 3 एयरक्राफ्ट कैरियर एक साथ तैनात

मिडिल ईस्ट में US Navy का पावर शो: तीन Aircraft Carrier एक साथ तैनात, 200+ फाइटर जेट्स तैयार

Middle East क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच United States Navy ने अपनी सैन्य मौजूदगी को ऐतिहासिक स्तर तक बढ़ा दिया है. दशकों में पहली बार एक साथ तीन एयरक्राफ्ट कैरियर—USS Abraham Lincoln (CVN-72), USS Gerald R. Ford (CVN-78) और USS George H.W. Bush (CVN-77)—मिडिल ईस्ट में ऑपरेट कर रहे हैं.

इन तीनों कैरियर स्ट्राइक ग्रुप्स के साथ भारी युद्धक ताकत भी तैनात की गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, इन कैरियर्स पर कुल 200 से ज्यादा एयरक्राफ्ट मौजूद हैं, जिनमें अत्याधुनिक F/A-18E/F Super Hornet, F-35C Lightning II, EA-18G Growler, E-2D Hawkeye और MH-60 Seahawk जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं.

सिर्फ हवाई ताकत ही नहीं, बल्कि समुद्री मोर्चे पर भी बड़ी तैनाती की गई है. इन कैरियर्स के साथ कुल 12 युद्धपोत मौजूद हैं, जिनमें डेस्ट्रॉयर और अन्य एडवांस्ड जहाज शामिल हैं. यह पूरा स्ट्राइक ग्रुप मिलकर किसी भी बड़े ऑपरेशन को अंजाम देने में सक्षम माना जाता है.

मिशन में करीब 15,000 से ज्यादा Sailors और Marines तैनात

इस मिशन में करीब 15,000 से ज्यादा Sailors और Marines तैनात हैं, जो इस ऑपरेशन को और भी शक्तिशाली बनाते हैं. जानकारी के अनुसार, आखिरी बार साल 2003 में United States Central Command के क्षेत्र में एक साथ तीन एयरक्राफ्ट कैरियर तैनात किए गए थे.

विशेषज्ञों का मानना है कि यह तैनाती न केवल शक्ति प्रदर्शन है, बल्कि क्षेत्र में संभावित खतरों के खिलाफ एक स्पष्ट रणनीतिक संदेश भी है. “3X Strike Groups Firepower” के साथ यह अमेरिकी नौसेना की अब तक की सबसे मजबूत मौजूदगी में से एक मानी जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *