Hormuz Crisis: US Blockade के बाद Iran की खुली धमकी, “कोई भी Gulf Port सुरक्षित नहीं रहेगा!”

Hormuz Crisis: US Blockade के बाद Iran की खुली धमकी, “कोई भी Gulf Port सुरक्षित नहीं रहेगा!”

मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं. अमेरिका द्वारा Iran के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए हॉर्मुज़ स्ट्रेट और ईरानी बंदरगाहों पर नेवल ब्लॉकेड शुरू करने के बाद अब ईरान ने सीधी और खतरनाक चेतावनी जारी कर दी है.

ईरान की सेना ने साफ कहा है कि अगर उसके बंदरगाहों को निशाना बनाया गया, तो खाड़ी क्षेत्र का कोई भी पोर्ट सुरक्षित नहीं रहेगा. यानी यह संघर्ष अब सिर्फ अमेरिका-ईरान तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे मिडिल ईस्ट को अपनी चपेट में ले सकता है.

दरअसल, यह पूरा विवाद तब भड़का जब अमेरिका ने 13 अप्रैल 2026 से ईरान के सभी पोर्ट्स पर आने-जाने वाले जहाजों को रोकने के लिए ब्लॉकेड लागू कर दिया. इस कदम का मकसद ईरान के तेल निर्यात को रोकना और उस पर दबाव बनाना बताया जा रहा है.

इसके जवाब में ईरान ने इसे “पाइरेसी” (समुद्री डकैती) बताया और कहा कि अगर उस पर दबाव डाला गया तो वह पूरे क्षेत्र की समुद्री सुरक्षा को खतरे में डाल देगा.

One thought on “Hormuz Crisis: US Blockade के बाद Iran की खुली धमकी, “कोई भी Gulf Port सुरक्षित नहीं रहेगा!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *