Turkey के राष्ट्रपति एर्दोगान पर भड़के Israel के विदेश मंत्री Israel Katz , “पेपर टाइगर” कहकर साधा निशाना
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच Israel और Turkey के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. Israel के विदेश मंत्री Israel Katz ने तुर्की के राष्ट्रपति Recep Tayyip Erdoğan पर तीखा हमला करते हुए उन्हें “पेपर टाइगर” करार दिया है.
काट्ज़ ने आरोप लगाया कि एर्दोगान ईरान की ओर से हुए मिसाइल हमलों का जवाब देने में विफल रहे, और अब वह इज़रायल के खिलाफ बयानबाज़ी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि तुर्की में इज़रायली राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व के खिलाफ “दिखावटी मुकदमों” की घोषणा की जा रही है, जो पूरी तरह से राजनीतिक एजेंडा का हिस्सा है.
इज़रायली विदेश मंत्री ने एर्दोगान पर यहूदी विरोध (एंटीसेमिटिज़्म) को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया. अपने बयान में उन्होंने कहा कि एक ऐसा नेता, जिस पर कुर्दों के खिलाफ कार्रवाई के आरोप लगते रहे हैं, वह इज़रायल पर “जनसंहार” जैसे आरोप लगा रहा है—यह पूरी तरह विरोधाभासी और बेतुका है.
Israel अपने खिलाफ किसी भी खतरे का जवाब देने में पीछे नहीं हटेगा
काट्ज़ ने यह भी स्पष्ट किया कि इज़रायल अपने खिलाफ किसी भी खतरे का जवाब देने में पीछे नहीं हटेगा और “पूरी ताकत और दृढ़ संकल्प के साथ अपनी रक्षा करता रहेगा.” उन्होंने एर्दोगान को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें इस मामले में “चुप रहना बेहतर होगा.”
दरअसल, यह बयान ऐसे समय आया है जब गाजा को लेकर तुर्की लगातार इज़रायल की आलोचना कर रहा है और राष्ट्रपति एर्दोगान कई बार इज़रायल पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं. इसके जवाब में इज़रायल की ओर से भी अब कड़े बयान सामने आ रहे हैं, जिससे दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव और बढ़ता नजर आ रहा है.