Indian Navy को मिला बड़ा सर्वे जहाज ‘INS Sanshodhak’, समुद्री ताकत में जबरदस्त इजाफा
Indian Navy को स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित सर्वे जहाज ‘Sanshodhak’ (Survey Vessel Large) सौंप दिया गया है, जिससे समुद्री सर्वेक्षण और नेविगेशन क्षमता में बड़ा सुधार होगा.
यह जहाज भारत सरकार की ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल के तहत तैयार किया गया है और इसे भारतीय शिपयार्ड द्वारा आधुनिक तकनीक के साथ विकसित किया गया है.
क्या है ‘Sanshodhak’ की खासियत?
‘संशोधक’ एक अत्याधुनिक हाइड्रोग्राफिक सर्वे जहाज है, जिसका मुख्य काम समुद्र की गहराई, समुद्री नक्शे (चार्ट) तैयार करना और सुरक्षित नेविगेशन के लिए जरूरी डेटा जुटाना है.
इस जहाज में कई एडवांस्ड सिस्टम लगाए गए हैं, जिसमें अत्याधुनिक सर्वे और साउंडिंग उपकरण, हाई-टेक नेविगेशन सिस्टम, आधुनिक डेटा प्रोसेसिंग और विश्लेषण क्षमता शामिल है.
क्यों है ये जहाज अहम?
Indian Navy के लिए यह जहाज कई मायनों में बेहद महत्वपूर्ण है. इससे समुद्री रास्तों को सुरक्षित बनाने में मदद, नौसेना ऑपरेशन की सटीकता बढ़ेगी, हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की रणनीतिक पकड़ मजबूत होगी
आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा
‘संशोधक’ का निर्माण देश में ही किया गया है, जिससे न केवल स्वदेशी रक्षा उत्पादन को बढ़ावा मिला है, बल्कि भारतीय उद्योगों की भागीदारी भी बढ़ी है.
भारतीय नौसेना में ‘संशोधक’ की शामिली से भारत की समुद्री ताकत और सर्वे क्षमता में बड़ा इजाफा हुआ है. यह कदम भारत को वैश्विक स्तर पर एक मजबूत समुद्री शक्ति के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम साबित होगा.