Russia की परमाणु पनडुब्बी Kazan ने Barents Sea में दागी Oniks क्रूज़ मिसाइल,300 KM दूर लक्ष्य पर सटीक हमला
Russia ने एक बार फिर अपनी समुद्री सैन्य ताकत का प्रदर्शन करते हुए एक महत्वपूर्ण मिसाइल परीक्षण किया है. रूस की आधुनिक परमाणु पनडुब्बी K-561 Kazan ने सैन्य अभ्यास के दौरान शक्तिशाली P-800 Oniks क्रूज़ मिसाइल का सफल प्रक्षेपण किया.
यह अभ्यास आर्कटिक क्षेत्र के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण Barents Sea में किया गया. रूसी नौसेना के अनुसार यह लॉन्च एक नियोजित कॉम्बैट ट्रेनिंग एक्सरसाइज का हिस्सा था, जिसमें एक काल्पनिक दुश्मन जहाज को लक्ष्य बनाकर हमला किया गया.
रिपोर्ट के मुताबिक पनडुब्बी से दागी गई Oniks क्रूज़ मिसाइल ने लगभग 300 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करते हुए समुद्र में मौजूद सिम्युलेटेड टारगेट को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया. इस अभ्यास का उद्देश्य रूसी नौसेना की समुद्री युद्ध क्षमता और मिसाइल सिस्टम की सटीकता का परीक्षण करना था.
गति लगभग Mach 2.5 से Mach 3
P-800 Oniks एक सुपरसोनिक एंटी-शिप क्रूज़ मिसाइल है, जिसकी गति लगभग Mach 2.5 से Mach 3 तक बताई जाती है. यह मिसाइल दुश्मन के युद्धपोतों और समुद्री ठिकानों को निशाना बनाने के लिए डिजाइन की गई है. इसकी खासियत यह है कि इसे जहाज, तटीय रक्षा प्रणाली और पनडुब्बियों से भी लॉन्च किया जा सकता है.
वहीं K-561 Kazan रूस की Yasen-M क्लास की अत्याधुनिक परमाणु पनडुब्बी है, जिसे लंबी दूरी की क्रूज़ मिसाइलों से लैस किया गया है. यह पनडुब्बी रूस की नौसेना के सबसे आधुनिक प्लेटफॉर्म्स में से एक मानी जाती है और इसे दुश्मन के जहाजों तथा रणनीतिक लक्ष्यों पर सटीक हमले के लिए तैयार किया गया है.
रूस द्वारा किया गया यह परीक्षण ऐसे समय में हुआ है जब आर्कटिक क्षेत्र में सैन्य गतिविधियाँ तेजी से बढ़ रही हैं. इस तरह के अभ्यासों के जरिए रूस अपनी समुद्री युद्ध क्षमता और आधुनिक हथियार प्रणालियों की प्रभावशीलता को लगातार परख रहा है.
Hipsph88, looking for something new, stumbled on this. So far, so good! Pretty interesting layout and some different features. Check out what hipsph88 has to offer.
I88bet, placing my bets! I’ve seen they have interesting odds. Looks like a viable option, right? Place your bets on i88bet, maybe you’ll be luck.
Hey, I’ve been checking out banca30t88 – seems like a decent spot for some quick games. Anyone else had a good run on it? It’s pretty user-friendly, yeah? Check it out here: banca30t88