रोमानिया 7 Rheinmetall Skynex एयर डिफेंस सिस्टम खरीदेगा
रोमानिया ने यूरोपीय Security Action For Europe प्रोग्राम के तहत जर्मनी की कंपनी Rheinmetall से 7 Skynex एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने का निर्णय लिया है.
Skynex एक अत्याधुनिक बहुत कम दूरी का एयर डिफेंस सिस्टम है. यह सिस्टम खास तौर पर आधुनिक युद्धक्षेत्र में उभरते ड्रोन, क्रूज़ मिसाइल, हेलीकॉप्टर, रॉकेट और अन्य छोटे-मध्यम हवाई खतरों से निपटने के लिए डिज़ाइन किया गया है.
Skynex की हर बैटरी में चार 35 मिमी Revolver Gun Mk3 स्वचालित तोपें शामिल होती हैं, जो उच्च दर से सटीक फायरिंग करने में सक्षम हैं. हवाई निगरानी के लिए इसमें X-TAR3D X-बैंड रडार लगाया गया है, जो कम ऊँचाई पर उड़ने वाले लक्ष्यों को भी तेजी से ट्रैक कर सकता है. हर बैटरी में चार 35 मिमी Revolver Gun Mk3 स्वचालित तोपें होती हैं. इसके साथ कमांड-एंड-कंट्रोल यूनिट CN-1 और X-TAR3D X-बैंड रडार होता है.
One thought on “रोमानिया 7 Rheinmetall Skynex एयर डिफेंस सिस्टम खरीदेगा”