NATO चीफ मार्क रुट्टे का बड़ा बयान- अमेरिका के बिना यूरोप की सुरक्षा सिर्फ सपना
NATO chief Mark Rutte ने यूरोपीय संसद में साफ शब्दों में कहा है कि अगर कोई सोचता है कि यूरोप बिना अमेरिका की मदद के खुद को सुरक्षित रख सकता है तो वह सिर्फ सपने देख रहा है. अमेरिका के मिलिटरी सपोर्ट के बिना यूरोप का अपना रक्षा ढांचा इतना मजबूत नहीं है कि वह अकेले खड़ा रह सके.
यूरोप और अमेरिका एक-दूसरे की जरूरत
Mark Rutte ने कहा कि अगर यूरोप पूरी तरह से खुद का डिफेंस सिस्टम तैयार करना चाहे, तो उसे अब के लक्ष्यों से कहीं अधिक खर्च करना होगा — वर्तमान में NATO के 5% GDP के लक्ष्य को लगभग 10% तक बढ़ाना पड़ेगा और यहाँ तक कि अपनी खुद की न्यूक्लियर क्षमता भी विकसित करनी होगी. यूरोप और अमेरिका एक-दूसरे की जरूरत हैं, और बिना यू.एस. के सुरक्षा की कल्पना करना “सिर्फ सपने” जैसा है.
ये बयान ऐसे समय में आए हैं जब ट्रांस-अटलांटिक तनाव बढ़ रहे हैं, खासकर ग्रीनलैंड के मुद्दे को लेकर, जिससे यूरोपीय देशों में “रणनीतिक आत्मनिर्भरता” पर बहस तेज हुई है.