40T BP Tug ‘BLUE MACKEREL’ लॉन्च, कोच्चि शिपयार्ड की सहायक कंपनी ने दिया उद्योग को नया समुद्री संसाधन
हुगली कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (HCSL), जो कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, ने 05 दिसंबर 2025 को अत्याधुनिक 40T Bollard Pull Tug – ‘BLUE MACKEREL’ को सफलतापूर्वक लॉन्च किया. यह टग M/s Industrial Handling Private Limited (IHPL) के लिए तैयार किया गया है.
इस पोत का जलावतरण कोलकाता स्थित शिपयार्ड में किया गया, जहां लॉन्चिंग समारोह में प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी रही. जहाज का शुभारंभ Mrs. रिया नंदी घई ने पारंपरिक विधि से किया. इस मौके पर कई प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे.
क्या है BLUE MACKEREL की विशेषता?
इस 40T BP Tug का निर्माण आधुनिक समुद्री संचालन की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है.
इसकी प्रमुख भूमिकाएँ होंगी-
- भारी पोतों को मूव करना एवं डॉकिंग सहायता
- बंदरगाहों में समुद्री संचालन की सुरक्षा
- औद्योगिक एवं कार्गो जहाजों को नियंत्रित सहारा प्रदान करना
शिपबिल्डिंग में HCSL की एक और उपलब्धि
यह नया टग भारत में विकसित आधुनिक डिज़ाइन और इंजीनियरिंग मानकों पर आधारित है, जो देश की समुद्री निर्माण क्षमता को मजबूत करता है. HCSL ने पिछले वर्षों में छोटे व मध्यम समुद्री पोतों के निर्माण में उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज की हैं.
इस जलावतरण के साथ HCSL ने न सिर्फ अपने निर्माण शेड्यूल की निरंतरता बनाए रखी, बल्कि घरेलू शिपबिल्डिंग उद्योग को मजबूती देने की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाया है.
‘BLUE MACKEREL’ जल्द ही परीक्षण चरणों से गुजरकर IHPL की समुद्री सेवाओं में शामिल किया जाएगा. यह घरेलू समुद्री लॉजिस्टिक्स और पोर्ट ऑपरेशंस में नई ऊर्जा जोड़ेगा.
Golden Empire game is pretty cool! I’m really enjoying playing it! Check it out here: golden empire game