America में सैन्य भूचाल! आर्मी चीफ को अचानक हटाया गया, Pentagon में बड़ा ‘क्लीनअप’ शुरू

अमेरिका में बड़ा सैन्य झटका! आर्मी चीफ को अचानक हटाया गया

America से एक बेहद बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. अमेरिकी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ Randy George को अचानक उनके पद से हटा दिया गया है.

यह फैसला सीधे अमेरिकी रक्षा मंत्री Pete Hegseth ने लिया. जनरल रैंडी जॉर्ज को पद छोड़ने के लिए कहा गया और उन्हें तत्काल प्रभाव से रिटायर कर दिया गया. सबसे बड़ी बात ये है कि इस फैसले के पीछे का कोई आधिकारिक कारण अभी तक सामने नहीं आया है, जिससे इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं.

Christopher LaNeve बने अमेरिकी सेना का कार्यवाहक चीफ ऑफ स्टाफ

बताया जा रहा है कि यह कदम पेंटागन में चल रही एक बड़ी “लीडरशिप क्लीनअप” का हिस्सा है, जिसमें शीर्ष सैन्य अधिकारियों में बड़े स्तर पर बदलाव किए जा रहे हैं. इस अचानक हुए बदलाव के बाद Christopher LaNeve को अमेरिकी सेना का कार्यवाहक (Acting) चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया गया है.

यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है जब अमेरिका मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और संभावित संघर्षों का सामना कर रहा है. ऐसे संवेदनशील दौर में सेना के शीर्ष अधिकारी को हटाना एक बेहद असामान्य और रणनीतिक रूप से बड़ा कदम माना जा रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला आने वाले समय में अमेरिकी सैन्य रणनीति और वैश्विक शक्ति संतुलन पर बड़ा असर डाल सकता है.

कुल मिलाकर, अमेरिका की सेना में यह अचानक बदलाव सिर्फ एक प्रशासनिक फैसला नहीं, बल्कि एक बड़े रणनीतिक बदलाव का संकेत माना जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *