Middle East में US की बड़ी सैन्य तैनाती! USS Boxer और USS Tripoli पहुंचे, Iran टेंशन चरम पर
मिडिल ईस्ट में हालात अब बेहद खतरनाक होते जा रहे हैं! US ने एक बड़ा कदम उठाते हुए हजारों सैनिकों और Marines को इस इलाके में भेजना शुरू कर दिया है. अब इस मिशन में शामिल हो चुके हैं दो बड़े युद्धपोत — USS Boxer और USS Tripoli.
इन दोनों जहाजों पर करीब 5000 से ज्यादा Marines तैनात हैं, जो समुद्र से सीधे हमला करने की क्षमता रखते हैं. विभिन्न रिपोर्ट के मुताबिक,अमेरिका ने 3000 से 4000 अतिरिक्त सैनिक Middle East भेजे हैं… और पहले से ही यहां करीब 50,000 अमेरिकी सैनिक मौजूद हैं.
अब सवाल उठता है — क्या ये सिर्फ सुरक्षा के लिए है… या युद्ध की तैयारी?
विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका अपने सैन्य ठिकानों की सुरक्षा और Strait of Hormuz जैसे अहम तेल मार्ग को बचाने के लिए ये कदम उठा रहा है. लेकिन जिस तेजी से तैनाती बढ़ रही है — ये साफ संकेत है कि हालात आने वाले दिनों में और भी खराब हो सकते है.
One thought on “Middle East में US की बड़ी सैन्य तैनाती! USS Boxer और USS Tripoli पहुंचे, Iran टेंशन चरम पर”