ऑपरेशन Epic Fury में फ्रेंडली फायर: कुवैत ने गलती से अमेरिकी F-15E जेट्स गिराए, अमेरिका ने घटना मानी

ऑपरेशन Epic Fury के दौरान कुवैत में अमेरिकी F-15E जेट्स पर फ्रेंडली फायर, सभी पायलट सुरक्षित

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच कुवैत से एक बड़ी और संवेदनशील सैन्य घटना सामने आई है. कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को पुष्टि की कि कई अमेरिकी सैन्य विमान कुवैत में दुर्घटनाग्रस्त हो गए, हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी क्रू मेंबर्स सुरक्षित बचा लिए गए हैं.

कुवैती रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने आधिकारिक बयान में कहा, “आज सुबह कई अमेरिकी वॉरप्लेन क्रैश हुए हैं. हम पुष्टि करते हैं कि सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.”

बयान के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया, जिसमें सभी पायलटों और क्रू को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया. मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि सभी घायलों की हालत स्थिर है और उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है.

अमेरिका ने पुष्टि की है कि ऑपरेशन Epic Fury के दौरान कुवैत के ऊपर उड़ान भर रहे अमेरिकी F-15E Strike Eagle लड़ाकू विमान फ्रेंडली फायर का शिकार हुए है. घटना उस समय हुई जब क्षेत्र में भारी सैन्य गतिविधि चल रही थी, जिसमें ईरानी विमानों, बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन हमलों से जुड़े खतरे शामिल थे.

इसी तनावपूर्ण माहौल में कुवैत की वायु रक्षा प्रणालियों ने गलती से इन अमेरिकी विमानों को दुश्मन लक्ष्य समझ लिया, जिसके कारण तीनों जेट्स मार गिराए गए. घटना के बाद सभी छह एयरक्रू सदस्यों ने सुरक्षित इजेक्ट किया और उन्हें सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *