Afghanistan में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक: तालिबान का दावा – 400 से अधिक लोगों की हुई मौत
मंगलवार देर रात Afghanistan की राजधानी काबुल से आई खबरों ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया. अफगान प्रशासन ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान ने शहर के भीतर एक बड़े एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया, जिसमें भारी जनहानि हुई है.
अफगान अधिकारियों के अनुसार, हमला एक ऐसे परिसर पर हुआ जहां इलाज और पुनर्वास से जुड़ी सेवाएं चल रही थीं. विभिन्न रिपोर्टों में दावा किया गया है कि इस हमले में 400 से अधिक लोगों की मौत हो सकती है, जबकि सैकड़ों लोग घायल बताए जा रहे हैं. कई इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं है.
अफगान प्रशासन ने इसे सीधे नागरिकों पर हमला बताया है

हालांकि, इस पूरे मामले पर पाकिस्तान ने अलग रुख अपनाया है. इस्लामाबाद ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उनकी कार्रवाई किसी नागरिक ढांचे के खिलाफ नहीं थी. पाकिस्तानी पक्ष का दावा है कि एयर ऑपरेशन केवल सीमापार सक्रिय आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर किया गया. अफगान प्रशासन ने इसे सीधे नागरिकों पर हमला बताया है.
घटना के बाद इलाके में तनाव और अनिश्चितता का माहौल है. काबुल के कई हिस्सों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और स्थानीय लोगों में डर का माहौल देखा जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने भी इस घटनाक्रम पर चिंता जताई है और दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की है.
यह पहली बार नहीं है जब दोनों देशों के बीच इस तरह का टकराव सामने आया है, लेकिन इस बार की घटना ने हालात को और ज्यादा संवेदनशील बना दिया है. सीमा पार हमलों और जवाबी कार्रवाई के बीच अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या यह तनाव आगे किसी बड़े संघर्ष का रूप ले सकता है.
फिलहाल, इस हमले को लेकर दावों और जवाबों का सिलसिला जारी है, लेकिन जमीन पर हालात गंभीर बने हुए हैं. सच्चाई क्या है, यह आने वाले समय में साफ होगा—लेकिन इतना तय है कि इस घटना ने पूरे क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति को हिला कर रख दिया है.