Pakistan – Somalia रक्षा सहयोग: पाकिस्तान से 24 JF-17 फाइटर जेट खरीदने की तैयारी में सोमालिया

$900 मिलियन की डील: सोमालिया और पाकिस्तान के बीच 24 JF-17 फाइटर जेट पर बातचीत

होर्न ऑफ़ अफ़्रीका का छोटा सा देश Somalia दुनिया के सबसे कमजोर सैन्यशक्तियों में गिना जाता है, लेकिन अब वह अपनी वायु सेना को फिर से खड़ा करने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहा है. सोमालिया सरकार Pakistan से 24 JF-17 थंडर ब्लॉक-III लड़ाकू विमान खरीदने की बातचीत कर रही है, जो लगभग 900 मिलियन डॉलर (लगभग ₹7400 करोड़) के एक रक्षा सौदे के बराबर है.

यह सौदा अगर अंतिम रूप ले ले तो Somalia के लिए कई दशकों में सबसे बड़ा रक्षा निवेश होगा. वर्तमान में सोमाली वायु सेना के पास कोई आधुनिक लड़ाकू विमान नहीं है, और इस डील का मकसद देश का वायु रक्षा ढांचा मजबूत करना है. यह कदम विशेष रूप से उस समय आया है जब इज़राइल ने सोमालिलैंड (जो सोमालिया का हिस्सा मानता है) को मान्यता दी, जिससे क्षेत्रीय कूटनीति और सुरक्षा पर नए दबाव बने हैं.

$900 मिलियन की डील: सोमालिया और पाकिस्तान के बीच 24 JF-17 फाइटर जेट पर बातचीत

सोमालिया लगातार अल-शबाब जैसे आतंकवादी समूहों के खिलाफ संघर्ष कर रहा है और देश की राष्ट्रीय सुरक्षा — खासकर हवाई क्षेत्र की निगरानी — अब एक प्राथमिक चिंता बन चुकी है.

इस बीच दोनों देशों के बीच बातचीत में JF-17 के प्रशिक्षण, रख-रखाव, स्पेयर पार्ट्स और हथियार सिस्टम को भी शामिल किया जाना बताया जा रहा है, ताकि विमानों का उपयोग प्रभावी ढंग से किया जा सके.

One thought on “Pakistan – Somalia रक्षा सहयोग: पाकिस्तान से 24 JF-17 फाइटर जेट खरीदने की तैयारी में सोमालिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *