Safran Results 2025: डिफेंस सेक्टर में तेज़ ग्रोथ, भारत में M88 और HAMMER प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार
फ्रांस की एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी Safran ने अपने 2025 के डिफेंस बिज़नेस रिज़ल्ट्स जारी करते हुए बताया है कि रक्षा कारोबार में कंपनी की गति बेहद मजबूत बनी हुई है.
Safran ने पहली बार फ्रांस के बाहर M88 इंजन के लिए MRO (Maintenance, Repair & Overhaul) सुविधा की शुरुआत Hyderabad में की है. यह वही इंजन है जो फ्रांस के Rafale लड़ाकू विमान को ताकत देता है. इस कदम से भारत में इंजन मेंटेनेंस और सपोर्ट क्षमताओं को बड़ी मजबूती मिलेगी.
इसके साथ ही Safran ने फ्रांस के Le Creusot में जटिल रोटेटिंग पार्ट्स के लिए नई प्रोडक्शन लाइनों में निवेश किया है, ताकि M88 इंजन का उत्पादन तेज़ किया जा सके.
भारत को लेकर एक और बड़ा ऐलान करते हुए Safran ने कहा कि उसने Bharat Electronics के साथ एक संयुक्त उद्यम (Joint Venture) समझौता किया है। इस JV के तहत भारत में HAMMER प्रिसीजन-गाइडेड बम का स्थानीय उत्पादन किया जाएगा.
यह कदम न केवल मेक इन इंडिया को बढ़ावा देगा, बल्कि भारतीय वायुसेना की प्रिसीजन स्ट्राइक क्षमता को भी और मजबूत करेगा. Safran का यह निवेश भारत को वैश्विक रक्षा उत्पादन श्रृंखला में एक अहम केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा संकेत माना जा रहा है.