Israel का Iran पर बड़ा हमला, तेहरान में धमाके; नागरिकों को सुरक्षित इलाकों में रहने की चेतावनी
मध्य-पूर्व में तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है. Israel ने Iran पर एक बड़ा सैन्य हमला शुरू किया है. इस हमले के बाद ईरान की राजधानी तेहरान में कई जोरदार धमाकों की खबरें सामने आई हैं.
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, इज़रायल ने इस कार्रवाई को प्री-एम्प्टिव स्ट्राइक बताया है, यानी संभावित खतरे को पहले ही खत्म करने के उद्देश्य से यह हमला किया गया. हमले के तुरंत बाद पूरे क्षेत्र में हाई-अलर्ट घोषित कर दिया गया.
नागरिकों के लिए चेतावनी
इज़रायली प्रशासन ने अपने नागरिकों को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि वे बम शेल्टर और संरक्षित क्षेत्रों के पास ही रहें. देश का हवाई क्षेत्र अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और सुरक्षा एजेंसियों को पूरी तरह अलर्ट पर रखा गया है.

Iran में स्थिति
तेहरान में धमाकों के बाद आपात सेवाओं को सक्रिय कर दिया गया है. हालांकि, अब तक हमले में हुए नुकसान और हताहतों को लेकर आधिकारिक आंकड़े सामने नहीं आए हैं. ईरानी प्रशासन की ओर से भी स्थिति का आकलन किया जा रहा है. यह हमला ऐसे समय पर हुआ है जब ईरान के परमाणु कार्यक्रम और क्षेत्रीय प्रभाव को लेकर पहले से ही तनाव बना हुआ था.
इज़रायल-ईरान टकराव अब खुले सैन्य संघर्ष की ओर बढ़ता दिख रहा है. अगर हालात जल्द नहीं संभले, तो इसका असर पूरे मध्य-पूर्व ही नहीं बल्कि वैश्विक राजनीति और ऊर्जा बाज़ारों पर भी पड़ सकता है.
One thought on “Israel का Iran पर बड़ा हमला, तेहरान में धमाके; नागरिकों को सुरक्षित इलाकों में रहने की चेतावनी”