SCALP क्रूज़ मिसाइल की एंट्री के करीब भारत, ऑपरेशन सिंदूर में दिखी इसकी वास्तविक युद्ध क्षमता

ऑपरेशन सिंदूर में दुश्मन की रीढ़ तोड़ने वाली SCALP मिसाइल, 400+ KM दूर से सटीक वार करने वाली इस क्रूज़ मिसाइल को हासिल करने की दिशा में भारत

भारत एक ऐसी मिसाइल प्रणाली को हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जिसने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपनी घातक क्षमता का प्रभावी प्रदर्शन किया था. यह मिसाइल यूरोपीय रक्षा कंपनी MBDA द्वारा विकसित SCALP (Storm Shadow) क्रूज़ मिसाइल है.

SCALP ने भारतीय वायुसेना को दुश्मन के गहराई में स्थित रणनीतिक ठिकानों पर सीमा पार किए बिना सटीक हमला करने की निर्णायक क्षमता प्रदान की. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इन मिसाइलों का उपयोग कमांड सेंटर, सुरक्षित बंकर और महत्वपूर्ण सैन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे हाई-वैल्यू टारगेट्स को निशाना बनाने में किया गया.

ऑपरेशन सिंदूर में दुश्मन की रीढ़ तोड़ने वाली SCALP मिसाइल

ऑपरेशन सिंदूर में दुश्मन की रीढ़ तोड़ने वाली SCALP मिसाइल, 400+ KM दूर से सटीक वार करने वाली इस क्रूज़ मिसाइल को हासिल करने की दिशा में भारत

सबसे अहम बात यह रही कि भारतीय लड़ाकू विमान दुश्मन की एयर-डिफेंस रेंज से काफी दूर रहते हुए ही हमले करने में सफल रहे. SCALP मिसाइल फाइटर जेट से लॉन्च होकर 400 किलोमीटर से अधिक दूरी तक सटीक प्रहार करने में सक्षम है. इसकी प्रमुख विशेषताओं में स्टेल्थ प्रोफाइल, उन्नत गाइडेंस सिस्टम और बंकर-भेदी BROACH वारहेड शामिल है, जो पहले लक्ष्य को भेदता है और फिर भीतर जाकर विस्फोट करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *