S-400 डिलीवरी कन्फर्म;रूस देगा भारत को बचे हुए दो स्क्वाड्रन, जून–नवंबर में होगी डिलीवरी

S-400 डिलीवरी कन्फर्म: रूस जून और नवंबर में भारत को सौंपेगा बाकी दो स्क्वाड्रन

भारत की वायु रक्षा ताकत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. रूस ने भारत को भरोसा दिलाया है कि S-400 एयर डिफेंस सिस्टम के बचे हुए दो स्क्वाड्रन इसी साल डिलीवर कर दिए जाएंगे.

रक्षा सचिव RK सिंह के अनुसार, एक S-400 स्क्वाड्रन जून में और दूसरा नवंबर में भारत को सौंपा जाएगा.

भारत ने 2018 में रूस के साथ लगभग $5.43 बिलियन (करीब 40,000 करोड़ रुपये) में 5 स्क्वाड्रन के लिए समझौता किया था, जिनमें से 3 पहले ही भारतीय वायुसेना को मिल चुके हैं. यूक्रेन युद्ध के कारण डिलीवरी में देरी हुई थी, लेकिन अब रूस ने समय-सीमा तय कर दी है.

S-400 सिस्टम लड़ाकू विमान, क्रूज़ मिसाइल, बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन तक को मार गिराने में सक्षम है. बाकी दो स्क्वाड्रन मिलते ही भारत की वायु सीमा चीन और पाकिस्तान दोनों के खिलाफ और ज्यादा सुरक्षित हो जाएगी. यह सिर्फ डिलीवरी नहीं…यह भारत की एयर शील्ड का फुल पावर मोड है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *