रक्षा मंत्रालय ने HAL के साथ 2,312 करोड़ रुपए का अनुबंध किया

HAL के साथ ₹2,312 करोड़ का ‘Buy Indian’ रक्षा अनुबंध

रक्षा मंत्रालय ने आज हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट डिवीजन, कानपुर के साथ रू. 2,312 करोड़ के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं. इसके तहत भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) के लिए 8 Dornier 228 एयरक्राफ्ट और उनसे संबंधित आवश्यक ऑपरेशन रोल उपकरण खरीदे जाएंगे.

यह अनुबंध ‘Buy (Indian)’ श्रेणी के तहत किया गया है, जो आत्मनिर्भर भारत और मेक-इन-इंडिया को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. अनुबंध पर रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में नई दिल्ली में हस्ताक्षर हुआ.

HAL के साथ ₹2,312 करोड़ का ‘Buy Indian’ रक्षा अनुबंध

लाभ और आर्थिक प्रभाव

  • इस कार्यक्रम से सीधे और परोक्ष रूप से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.
  • HAL की उत्पादन क्षमता और MSMEs तथा सहायक उद्योगों का नेटवर्क मजबूत होगा.

Dornier विमान के रख-रखाव, मरम्मत और जीवन-चक्र तकनीकी समर्थन के क्षेत्रों में भी निरंतर अवसर पैदा होंगे.

समुद्री सुरक्षा में सुधार

HAL के साथ ₹2,312 करोड़ का ‘Buy Indian’ रक्षा अनुबंध

यह अनुबंध भारत की मैरीटाइम सुरक्षा संरचना को और सुदृढ़ करेगा, खासकर तटरक्षक बल की संचालन क्षमता को बढ़ाकर.

One thought on “रक्षा मंत्रालय ने HAL के साथ 2,312 करोड़ रुपए का अनुबंध किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *