Tejas Mark-II जून 2026 में भरेगा पहली उड़ान, AMCA 2029 में करेगा टेक-ऑफ

भारत का AMCA प्रोजेक्ट

डीआरडीओ (DRDO) के चेयरमैन डॉ. समीर वी. कामत ने घोषणा की है कि भारत का स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) Tejas Mark-II इसी साल जून 2026 तक अपनी पहली उड़ान भरेगा.

डॉ. कामत ने यह जानकारी बेंगलुरु में आयोजित ‘Tejas-25 National Seminar’ के दौरान मीडिया से बातचीत में दी. यह कार्यक्रम Aeronautical Development Agency (ADA) द्वारा आयोजित किया गया था, जो तेजस और AMCA जैसे प्रमुख स्वदेशी लड़ाकू विमान कार्यक्रमों की नोडल एजेंसी है.

Tejas Mark-II: भारतीय वायुसेना की ताकत में बड़ा इज़ाफा

TEJAS
TEJAS

तेजस Mark-II को मौजूदा तेजस Mk-1 और Mk-1A का एडवांस्ड और ज्यादा शक्तिशाली संस्करण माना जा रहा है. इसमें अधिक शक्तिशाली इंजन,बेहतर रडार और एवियोनिक्स, ज्यादा हथियार ले जाने की क्षमता, लंबी रेंज और बेहतर कॉम्बैट परफॉर्मेंस, जैसी क्षमताएँ शामिल होंगी.

तेजस Mark-II को भविष्य में MiG-29, Mirage-2000 जैसे पुराने फाइटर जेट्स के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है.

AMCA: भारत का भविष्य का स्टील्थ फाइटर जेट

डॉ. समीर वी. कामत ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत का महत्वाकांक्षी स्टील्थ फाइटर प्रोजेक्ट AMCA (Advanced Medium Combat Aircraft) 2028 के अंत तक पूरी तरह तैयार हो जाएगा और 2029 की शुरुआत में इसकी पहली उड़ान की योजना है.

AMCA भारत का पहला 5th Generation Stealth Fighter Jet होगा, जिसमें स्टील्थ डिजाइन, सुपरक्रूज़ क्षमता, इंटरनल वेपन बे, अत्याधुनिक सेंसर और नेटवर्क-सेंट्रिक वारफेयर सिस्टम जैसी अत्याधुनिक तकनीकें शामिल होंगी.

क्यों है यह भारत के लिए बड़ा मील का पत्थर?

ADA ने AMCA स्टील्थ फाइटर प्रोग्राम के लिए “Iron Bird” टेस्ट सुविधा हेतु RFP जारी किया | भारत की 5वीं पीढ़ी के फाइटर प्रोजेक्ट को बड़ा बूस्ट

तेजस Mark-II और AMCA दोनों ही परियोजनाएँ भारत को फाइटर जेट टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भर बनाएँगी, आयात पर निर्भरता कम करेंगी, भारतीय वायुसेना की कॉम्बैट रेडीनेस को मजबूत करेंगी और भारत को वैश्विक एयरोस्पेस ताकतों की कतार में खड़ा करेंगी.

विशेषज्ञों के अनुसार, यह घोषणा भारत के Make in India और आत्मनिर्भर भारत रक्षा विजन को नई गति देने वाली है. तेजस Mark-II की जून 2026 में पहली उड़ान और AMCA का 2029 में टेक-ऑफ भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं के इतिहास में एक निर्णायक अध्याय साबित हो सकता है. यह न सिर्फ तकनीकी सफलता है, बल्कि भारत की रणनीतिक और सैन्य आत्मनिर्भरता का मजबूत संकेत भी है.

3 thoughts on “Tejas Mark-II जून 2026 में भरेगा पहली उड़ान, AMCA 2029 में करेगा टेक-ऑफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *