न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान Switzerland के क्रांस-मोंटाना में विस्फोट, 40 की मौत,100 से ज्यादा घायल
नए साल की सुबह करीब 01:30 बजे (स्थानीय समय) Switzerland के प्रसिद्ध बार Le Constellation में एक जोरदार विस्फोट और उसके बाद लगी आग ने खुशियों को भयानक त्रासदी में बदल दिया. यह जगह अल्पाइन स्की रिसॉर्ट के बीच स्थित है जहां हजारों लोग नए साल का जश्न मना रहे थे.विस्फोट के बाद आग फैल गई और भीषण तबाही हुई. लगभग 40 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 100 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं — कई गंभीर अवस्था में हैं. घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और राहत-बचाव कार्य चल रहा है.
क्या हुआ था

विस्फोट के समय बार के अंदर 100 से अधिक लोग मौजूद थे, क्योंकि सभी नए साल का जश्न मना रहे थे. पुलिस ने कहा है कि आग और विस्फोट का कारण अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती जांच में आतंकवादी हमला नहीं माना जा रहा है.
प्रतिक्रिया और राहत
पूरे इलाके को कोर्टन-ऑफ किया गया है, सुरक्षा बल और हेलीकॉप्टर्स राहत कार्य में लगे हुए हैं. पीड़ितों के परिजनों के लिए हेल्पलाइन और रिसेप्शन सेंटर भी स्थापित किया गया है. पुलिस का कहना है कि जांच अभी शुरुआती स्तर पर है.
One thought on “न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान Switzerland के क्रांस-मोंटाना में विस्फोट, 40 की मौत,100 से ज्यादा घायल”