South Korea का KF-21 Boramae फाइटर जेट, कीमत पश्चिमी लड़ाकू विमानों से कहीं कम
South Korea का स्वदेशी लड़ाकू विमान KF-21 Boramae वैश्विक रक्षा बाजार में एक किफायती लेकिन आधुनिक फाइटर जेट के रूप में उभरता हुआ दिखाई दे रहा है. वर्ष 2026 से इसके बड़े पैमाने पर उत्पादन (Mass Production) की शुरुआत होने जा रही है, जिसके साथ ही इसकी अनुमानित कीमत भी सामने आ गई है.
KF-21 Block-1 की कीमत लगभग 83 मिलियन डॉलर प्रति यूनिट होगी. जबकि अधिक उन्नत KF-21 Block-2 की कीमत करीब 112 मिलियन डॉलर प्रति यूनिट आंकी गई है. यह कीमतें अमेरिकी F-35, F-15EX और यूरोपीय Rafale जैसे पश्चिमी फाइटर जेट्स की तुलना में काफी कम मानी जा रही हैं.
क्या है South Korea की KF-21 Boramae की खासियत
KF-21 को 4.5+ जेनरेशन फाइटर जेट के रूप में विकसित किया गया है, जिसमें AESA रडार, आधुनिक एवियोनिक्स, नेटवर्क-सेंट्रिक वॉरफेयर क्षमता, भविष्य में आंतरिक हथियार बे (Block-2), सीमित स्टेल्थ डिज़ाइन जैसी उन्नत क्षमताएं शामिल हैं.

विशेषज्ञों का मानना है कि KF-21 उन देशों के लिए एक आकर्षक विकल्प बन सकता है, जो महंगे पश्चिमी लड़ाकू विमानों का खर्च नहीं उठा सकते लेकिन फिर भी आधुनिक एयर कॉम्बैट क्षमता चाहते हैं.
वैश्विक बाजार पर असर
KF-21 Boramae को दक्षिण कोरिया एक एक्सपोर्ट-फ्रेंडली फाइटर जेट के रूप में पेश कर रहा है. इसकी कीमत, तकनीक और कम ऑपरेटिंग कॉस्ट इसे एशिया, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका के देशों के लिए एक मजबूत विकल्प बना सकती है.
One thought on “South Korea का KF-21 Boramae फाइटर जेट, कीमत पश्चिमी लड़ाकू विमानों से कहीं कम”