रॉयल नेवी के जहाज़ों पर तैनात हो सकता है DragonFire लेज़र हथियार, Type 26 और Type 31 भी सूची में
UK के रक्षा मंत्रालय ने संकेत दिया है कि रॉयल नेवी का DragonFire लेज़र हथियार सिस्टम अब केवल Type 45 विध्वंसकों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे भविष्य में Type 26 और Type 31 फ्रिगेट्स पर भी तैनात किया जा सकता है. यह जानकारी 27 जनवरी को संसद में दिए गए लिखित उत्तर में रक्षा मंत्री Luke Pollard ने दी.
मंत्रालय ने बताया कि सिस्टम का मॉड्यूलर डिज़ाइन इसे अलग-अलग समुद्री प्लेटफॉर्मों पर लगाने और आवश्यकता अनुसार जहाज़ों के बीच स्थानांतरित करने की सुविधा देता है.

पहले केवल एक Type 45 विध्वंसक पर DragonFire लगाने की पुष्टि हुई थी, लेकिन अब Type 26 और Type 31 फ्रिगेट्स का नाम शामिल होना इस बात का संकेत है कि लेज़र हथियार रॉयल नेवी के कई जहाज़ वर्गों का हिस्सा बन सकते हैं.
DragonFire, जिसे MBDA, Leonardo और QinetiQ द्वारा विकसित किया जा रहा है, एक Directed Energy Weapon है, जो ड्रोन और छोटे हवाई खतरों को कम लागत में निष्क्रिय करने में सक्षम है.
One thought on “रॉयल नेवी के जहाज़ों पर तैनात हो सकता है DragonFire लेज़र हथियार, Type 26 और Type 31 भी सूची में”