PAKISTAN का दावा: वायुसेना ने ‘तैमूर’ एयर-लॉन्च क्रूज़ मिसाइल का सफल परीक्षण किया
PAKISTAN वायु सेना (PAF) ने दावा किया है कि उसने स्वदेशी रूप से विकसित लंबी दूरी की एयर-लॉन्च क्रूज़ मिसाइल ‘Taimoor’ का सफल परीक्षण किया है. यह परीक्षण ऐसे समय में सामने आया है, जब दक्षिण एशिया में सैन्य क्षमताओं और मिसाइल तकनीक को लेकर प्रतिस्पर्धा तेज़ होती जा रही है.
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स और आधिकारिक बयानों के अनुसार, यह परीक्षण पाकिस्तान की एयर-बेस्ड स्ट्राइक क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
PAKISTAN का ‘तैमूर’ क्रूज़ मिसाइल?
‘तैमूर’ एक एयर-लॉन्च क्रूज़ मिसाइल (ALCM) है, जिसे लड़ाकू विमान से लॉन्च किया जाता है. पाकिस्तान का दावा है कि यह मिसाइल लंबी दूरी (लगभग 600 किमी तक) लक्ष्य भेदने में सक्षम है. लो-लेवल फ्लाइट प्रोफाइल पर उड़ान भर सकती है. आधुनिक नेविगेशन और गाइडेंस सिस्टम से लैस है.
दुश्मन की रडार निगरानी से बचते हुए लक्ष्य तक पहुँच सकती है. यह मिसाइल पाकिस्तान की मौजूदा एयर-लॉन्च क्रूज़ मिसाइल क्षमता का उन्नत संस्करण बताई जा रही है.

किस प्लेटफॉर्म से किया गया परीक्षण?
पाकिस्तानी वायु सेना ने आधिकारिक रूप से विमान का नाम सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, ‘तैमूर’ मिसाइल को JF-17 फाइटर जेट या किसी अन्य PAF स्ट्राइक प्लेटफॉर्म से लॉन्च किए जाने की संभावना है.
हालांकि इसकी वास्तविक क्षमता, तैनाती और प्रभावशीलता को लेकर अभी कई सवाल खुले हुए हैं, लेकिन यह साफ है कि दक्षिण एशिया में मिसाइल रेस एक बार फिर तेज़ हो रही है.
Just found win456. I often play on my phone. How good is their mobile site? win456
Alright, so ‘b66’. It’s a cool platform with lots of variety. I would really recommend it. Get it here: b66
Regarding ‘app seu bet’, using the app is way better than the website on my phone. Give it a try if you’re having issues on the browser version! My favorite! app seu bet