€330 मिलियन का बड़ा रक्षा सौदा: Leopard 2A8 टैंकों को मिलेगा Trophy Active Protection System
यूरोप की जमीनी युद्ध क्षमता को नई मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. EuroTrophy GmbH ने जर्मनी की प्रमुख रक्षा कंपनी KNDS Deutschland के साथ €330 मिलियन (करीब ₹30,000 करोड़) का अहम अनुबंध साइन किया है. इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत Leopard 2A8 Main Battle Tank पर अत्याधुनिक Trophy Active Protection System (APS) को इंटीग्रेट किया जाएगा.
यह सौदा Leopard 2A8 टैंकों को आधुनिक युद्धक्षेत्र में एंटी-टैंक मिसाइलों और RPG जैसे खतरों से बचाने के लिए किया गया है.
किन देशों के लिए है यह डील?
इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत Trophy APS को चार यूरोपीय देशों के Leopard 2A8 टैंक बेड़े में लगाया जाएगा. इन देशों में लिथुआनिया, नीदरलैंड, चेक गणराज्य और क्रोएशिया शामिल है.
इन सभी देशों ने हाल के वर्षों में Leopard 2A8 टैंकों को अपनाया है और अब उन्हें स्टैंडर्ड एक्टिव प्रोटेक्शन सिस्टम से लैस किया जा रहा है.

कॉन्ट्रैक्ट में क्या-क्या शामिल है?
€330 मिलियन के इस समझौते में केवल सिस्टम सप्लाई ही नहीं, बल्कि पूरा सपोर्ट पैकेज शामिल है. इसमें Trophy APS यूनिट्स की आपूर्ति, स्पेयर पार्ट्स, टैंक क्रू और तकनीकी स्टाफ की ट्रेनिंग और लॉजिस्टिक और लाइफ-साइकल सपोर्ट शामिल है. इससे Leopard 2A8 टैंक लंबे समय तक उच्च ऑपरेशनल रेडीनेस बनाए रख सकेंगे.
Trophy APS क्या है और क्यों है खास?
Trophy Active Protection System दुनिया का सबसे भरोसेमंद Hard-Kill APS माना जाता है.
इसकी मुख्य विशेषताएं की बात करे तो 360-डिग्री रडार कवरेज, आने वाली ATGM, RPG और टॉप-अटैक मिसाइलों की पहचान, टैंक से टकराने से पहले ही खतरे को नष्ट करना, रियल-टाइम थ्रेट एनालिसिस और ऑटोमैटिक रिस्पॉन्स शामिल है.
यह सिस्टम पहले से ही इज़रायली Merkava टैंकों और अमेरिकी M1A2 Abrams पर सफलतापूर्वक इस्तेमाल हो रहा है.
Leopard 2A8 को क्यों माना जा रहा है अगली पीढ़ी का टैंक?
Leopard 2A8, जर्मन Leopard 2 सीरीज़ का अब तक का सबसे एडवांस वर्ज़न है. इसमें उन्नत कंपोज़िट और मॉड्यूलर आर्मर, पूरी तरह डिजिटल बैटल मैनेजमेंट सिस्टम और बेहतर सिचुएशनल अवेयरनेस दी गई है.
सबसे अहम बात यह है कि अब इसमें Trophy Active Protection System (APS) को शामिल किया गया है, जो आने वाली एंटी-टैंक मिसाइलों और RPG जैसे खतरों को टकराने से पहले ही नष्ट कर देता है. इन सभी क्षमताओं के चलते Leopard 2A8 को आज यूरोप के सबसे सुरक्षित और सबसे घातक मुख्य युद्धक टैंकों में गिना जा रहा है.
रणनीतिक महत्व
यह सौदा दिखाता है कि यूरोप अब यूक्रेन युद्ध के बाद टैंक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है. NATO देशों के लिए एक्टिव प्रोटेक्शन सिस्टम अब लक्ज़री नहीं, जरूरत बन चुका है. भविष्य के जमीनी युद्धों में सिर्फ भारी आर्मर नहीं, स्मार्ट डिफेंस टेक्नोलॉजी निर्णायक होगी
€330 मिलियन का यह कॉन्ट्रैक्ट न सिर्फ EuroTrophy और KNDS के लिए बड़ा व्यावसायिक सौदा है, बल्कि यह यूरोप की बख़्तरबंद युद्ध क्षमता में एक निर्णायक अपग्रेड भी है. Leopard 2A8 और Trophy APS का संयोजन आने वाले वर्षों में यूरोपीय सेनाओं को आधुनिक युद्धक्षेत्र में निर्णायक बढ़त दिला सकता है.
One thought on “€330 मिलियन का बड़ा रक्षा सौदा: Leopard 2A8 टैंकों को मिलेगा Trophy Active Protection System”