DRDO ने हाइपरसोनिक मिसाइल तकनीक में रचा इतिहास, स्क्रैमजेट इंजन का लंबी अवधि का सफल परीक्षण
भारत ने हाइपरसोनिक मिसाइल तकनीक के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और निर्णायक कदम आगे बढ़ाया है. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की हैदराबाद स्थित प्रमुख प्रयोगशाला Defence Research & Development Laboratory (DRDL) ने स्क्रैमजेट (Scramjet) इंजन तकनीक में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है.
DRDL ने 9 जनवरी 2026 को अपने अत्याधुनिक Scramjet Connect Pipe Test (SCPT) Facility में Actively Cooled Scramjet Full Scale Combustor का लंबी अवधि (Long-Duration) का सफल ग्राउंड टेस्ट पूरा किया. यह परीक्षण भारत की हाइपरसोनिक मिसाइल क्षमताओं के विकास की दिशा में एक पाथ-ब्रेकिंग माइलस्टोन माना जा रहा है.
क्या है इस परीक्षण की खासियत?
इस परीक्षण में स्क्रैमजेट कम्बस्टर ने अत्यधिक तापमान और हाई-स्पीड एयरफ्लो की परिस्थितियों में स्थिर और नियंत्रित दहन (Combustion) को सफलतापूर्वक प्रदर्शित किया.
Actively Cooled सिस्टम का सफल प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि इंजन Mach 5 से अधिक की हाइपरसोनिक गति पर भी लंबे समय तक काम करने में सक्षम हो सकता है.
हाइपरसोनिक मिसाइलों के लिए क्यों अहम?
स्क्रैमजेट इंजन हाइपरसोनिक क्रूज़ मिसाइलों की रीढ़ माने जाते हैं। यह तकनीक बेहद तेज़ गति (Mach 5+), लंबी रेंज, उच्च पेलोड क्षमता, दुश्मन की एयर डिफेंस को चकमा देने की क्षमता जैसी विशेषताएं प्रदान करती है.
यह सफलता भारत को उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में लाती है, जो स्वदेशी हाइपरसोनिक प्रोपल्शन टेक्नोलॉजी विकसित कर रहे हैं.
भविष्य के हथियारों की नींव
DRDO के अनुसार, यह परीक्षण Hypersonic Cruise Missile (HCM) और भविष्य की एडवांस्ड स्ट्राइक वेपन सिस्टम्स के विकास के लिए एक मजबूत तकनीकी आधार तैयार करता है. आने वाले वर्षों में इसका उपयोग भारत की रणनीतिक और सामरिक क्षमताओं को कई गुना बढ़ा सकता है. पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से विकसित यह सिस्टम भारत की रक्षा अनुसंधान क्षमता और इंजीनियरिंग उत्कृष्टता का प्रमाण है.
DRDL का यह सफल स्क्रैमजेट परीक्षण न केवल एक तकनीकी उपलब्धि है, बल्कि यह संकेत भी है कि भारत हाइपरसोनिक युद्ध प्रणाली के युग में मजबूती से प्रवेश कर चुका है.
Okttapp, okttapp… that name’s catchy! Saw some ads for it. Is it worth the hype? Looking for honest opinions before I download. Gonna check out okttapp.
Cricket and betting? Match made in heaven! Wonder what kind of odds and markets 24bettingcricket has. Need to do my research on 24bettingcricket before placing any bets.
Goldsbat, haven’t spent loads of time on it, but seems promising. Some interesting game options. See for yourself: goldsbat.