AVNL ने T-72 टैंकों के ओवरहॉलिंग का पहला पायलट प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूरा किया

भारतीय सेना के लिए बड़ी उपलब्धि: AVNL ने T-72 टैंकों के ओवरहॉलिंग का पहला पायलट प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूरा किया

भारतीय सेना की बदलती ऑपरेशनल जरूरतों को पूरा करने की दिशा में एक अहम उपलब्धि हासिल हुई है. आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (AVNL) की इकाई व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर (VFJ) ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहले दो T-72 टैंकों की ओवरहॉलिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली है.

ओवरहॉल किए गए ये दोनों T-72 टैंक बुधवार, 28 जनवरी 2026 को VFJ परिसर से औपचारिक रूप से फ्लैग-ऑफ किए गए. यह पायलट प्रोजेक्ट भारतीय सेना के बख्तरबंद बेड़े की परिचालन तत्परता बढ़ाने और स्वदेशी रक्षा औद्योगिक क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

भारतीय सेना के लिए बड़ी उपलब्धि: AVNL ने T-72 टैंकों के ओवरहॉलिंग का पहला पायलट प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूरा किया
PHOTO-AVNL

AVNL और VFJ द्वारा किए गए इस ओवरहॉलिंग कार्य से T-72 टैंकों की सेवा आयु बढ़ेगी, उनकी विश्वसनीयता में सुधार होगा और सेना को तेज़ व किफायती मेंटेनेंस सपोर्ट मिल सकेगा. भविष्य में इस पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर बड़े पैमाने पर टैंकों के ओवरहॉलिंग कार्यक्रम को आगे बढ़ाए जाने की संभावना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *