America का बड़ा फैसला: मुस्लिम ब्रदरहुड की 3 शाखाओं को आतंकवादी संगठन घोषित किया
America ने एक अहम और दूरगामी असर वाला कदम उठाते हुए मुस्लिम ब्रदरहुड से जुड़ी मिस्र, लेबनान और जॉर्डन की तीन शाखाओं को आधिकारिक रूप से आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है. यह फैसला अमेरिकी प्रशासन की नई आतंकवाद-रोधी नीति के तहत लिया गया है, जिसे वैश्विक राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है.
अमेरिकी ट्रेज़री और विदेश मंत्रालय के अनुसार, इन संगठनों को “Specially Designated Global Terrorists (SDGT)” की सूची में शामिल किया गया है. इसके साथ ही इन पर वित्तीय प्रतिबंध, संपत्ति फ्रीज़ और अमेरिकी नागरिकों से किसी भी तरह के लेन-देन पर रोक लगा दी गई है.
क्यों लिया गया यह फैसला?
अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि मुस्लिम ब्रदरहुड की ये शाखाएं लंबे समय से हिंसक गतिविधियों, चरमपंथी विचारधाराओं और हमास जैसे आतंकी संगठनों को समर्थन देती रही हैं. अमेरिका के मुताबिक, ये संगठन लोकतांत्रिक सरकारों को अस्थिर करने और कट्टरपंथ फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं.
इस फैसले का असर मिस्र, यूएई, तुर्की, कतर और लेबनान जैसे देशों पर साफ दिख सकता है. मिस्र और यूएई पहले से ही मुस्लिम ब्रदरहुड को आतंकवादी संगठन मानते हैं. वहीं तुर्की और कतर पर इस संगठन को राजनीतिक संरक्षण देने के आरोप लगते रहे हैं.
विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला मध्य-पूर्व की राजनीति में नए ध्रुवीकरण को जन्म दे सकता है.
क्या पूरा मुस्लिम ब्रदरहुड प्रतिबंधित है?
अमेरिका ने फिलहाल पूरे मुस्लिम ब्रदरहुड नेटवर्क को नहीं, बल्कि चुनी हुई तीन शाखाओं को ही आतंकवादी घोषित किया है. हालांकि, संकेत दिए गए हैं कि भविष्य में अन्य सहयोगी संगठनों की भी जांच की जा सकती है.
वैश्विक सुरक्षा पर असर
विश्लेषकों के अनुसार, यह कदम आतंकवादी फंडिंग पर शिकंजा अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग नेटवर्क में सख्ती और वैश्विक सुरक्षा सहयोग को मजबूत कर सकता है, लेकिन इसके साथ ही राजनीतिक विवाद और कूटनीतिक टकराव भी बढ़ने की आशंका है.
vdrxekjppnhgkxtltrnuovsrqriruw