कैलिफोर्निया में US Air Force का F-16 Thunderbirds जेट क्रैश, पायलट ने इजेक्ट होकर बचाई जान

US Air Force F-16 Thunderbirds Jet Crashes Near Trona Airport, Pilot Safely Ejects

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में मंगलवार को US Air Force Thunderbirds टीम का एक F-16 फाइटर जेट प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

हादसा Trona Airport के पास सान बर्नार्डिनो काउंटी के रेगिस्तानी इलाके में हुआ, जहाँ विमान के जमीन से टकराते ही तेज धमाका हुआ और आग का बड़ा गोला बन गया. हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें F-16c आग की लपटों में घिरा दिखाई देता है.

F-16 से पायलट समय रहते बाहर कूदकर सुरक्षित

US Air Force F-16 Thunderbirds Jet Crashes Near Trona Airport, Pilot Safely Ejects

विमान में सिर्फ एक ही पायलट मौजूद था, जिसने क्रैश से कुछ सेकंड पहले इजेक्शन सीट का इस्तेमाल कर सुरक्षित छलांग लगा दी. जिसके बाद पायलट पैराशूट के सहारे नीचे उतरा. मौके पर पहुंची मेडिकल टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल भेजा. US Air Force ने पुष्टि की कि पायलट की हालत स्थिर है और उसे खतरे से बाहर माना जा रहा है.

क्या हुआ था?

जेट एक रूटीन ट्रेनिंग मिशन पर था. उड़ान के दौरान अचानक तकनीकी समस्या आई, जिसके बाद पायलट ने इजेक्ट किया. विमान कुछ ही क्षणों बाद जमीन से टकरा गया और तुरंत आग पकड़ ली. Thunderbirds टीम अमेरिकी वायुसेना की एरोबेटिक डेमो टीम है, जिसके विमान अक्सर हाई-स्पीड मनूवर्स का अभ्यास करते हैं.

फिलहाल जांच जारी है और आने वाले दिनों में अमेरिकी वायुसेना दुर्घटना के सही कारणों का खुलासा कर सकती है.

3 thoughts on “कैलिफोर्निया में US Air Force का F-16 Thunderbirds जेट क्रैश, पायलट ने इजेक्ट होकर बचाई जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *