US-Israel ने लॉन्च किया दुनिया का पहला फाइबर-ऑप्टिक FPV ड्रोन, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर में अजेय

अमेरिका और इज़रायल की साझेदारी से विकसित Archer Fiber फाइबर-ऑप्टिक FPV ड्रोन, जिसे भारी इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर वाले युद्धक्षेत्रों के लिए डिजाइन किया गया है।

अमेरिकी रक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी नेरोस टेक्नोलॉजीज (Neros Technologies) ने Israel स्थित केला टेक्नोलॉजीज (Kela Technologies) के साथ साझेदारी में Archer Fiber नामक एक उन्नत FPV ड्रोन लॉन्च करने की घोषणा की है.

कंपनियों के अनुसार यह दुनिया का पहला NDAA-अनुरूप (NDAA-Compliant) फाइबर-ऑप्टिक FPV ड्रोन है, जिसे खासतौर पर अत्यधिक इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर (EW) वाले युद्धक्षेत्रों के लिए डिजाइन किया गया है.

रेडियो-फ्रीक्वेंसी नहीं, फाइबर-ऑप्टिक से नियंत्रण

Archer Fiber की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पारंपरिक रेडियो-फ्रीक्वेंसी (RF) लिंक की बजाय फाइबर-ऑप्टिक केबल के जरिए कमांड-एंड-कंट्रोल और लाइव वीडियो ट्रांसमिशन करता है.

इसका मतलब यह है कि ड्रोन हवा में कोई रेडियो सिग्नल उत्सर्जित नहीं करता, जिससे-

  • जैमिंग की संभावना बेहद कम हो जाती है.
  • दुश्मन द्वारा सिग्नल इंटरसेप्शन और लोकेशन ट्रैकिंग मुश्किल हो जाती है.
  • भारी इलेक्ट्रॉनिक हस्तक्षेप के बावजूद मिशन जारी रह सकता है.

कंपनियों का कहना है कि यह डिजाइन यूक्रेन युद्ध जैसे आधुनिक संघर्षों से मिले सबक का सीधा परिणाम है, जहां RF-आधारित FPV ड्रोन अक्सर जाम या निष्क्रिय कर दिए जाते हैं.

Archer Fiber को अब अमेरिकी रक्षा विभाग (DoD) के BlueUAS प्रोग्राम के तहत मंजूरी मिल चुकी है.

इसके साथ ही ड्रोन ने कंपोनेंट-लेवल ऑडिट भी पास किया है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि  कोई भी महत्वपूर्ण पुर्जा चीन या प्रतिबंधित विदेशी स्रोतों से नहीं आता है. यह पूरी आपूर्ति श्रृंखला NDAA नियमों के अनुरूप है.

अमेरिका की रक्षा खरीद नीति में विदेशी सप्लाई चेन पर निर्भरता को एक बड़ा सुरक्षा जोखिम माना जाता है, ऐसे में Archer Fiber का यह अनुपालन इसे रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण बनाता है.

लाइन-ऑफ-साइट से आगे भी ऑपरेशन

फाइबर-ऑप्टिक लिंक की वजह से Archer Fiber Beyond Line of Sight (BLOS) ऑपरेशन को भी सपोर्ट करता है. यह क्षमता भारी जैमिंग वाले वातावरण में पारंपरिक FPV ड्रोन के लिए लगभग असंभव मानी जाती है.

नेरोस टेक्नोलॉजीज के CEO सोरन मोनरो-एंडरसन के अनुसार,

“इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर पारंपरिक रेडियो तकनीक से कहीं तेज़ी से आगे बढ़ रहा है. फाइबर-ऑप्टिक लिंक ऑपरेटरों को सबसे कठिन हस्तक्षेप में भी कनेक्टेड, सटीक और घातक बनाए रखता है.”

एट्रीटेबल लेकिन घातक प्लेटफॉर्म

कंपनियां Archer Fiber को Attritable Unmanned Systems की श्रेणी में रखती हैं—

यानी ऐसे ड्रोन जो-

* कम लागत वाले हों

* उच्च जोखिम वाले मिशनों में इस्तेमाल किए जा सकें

* लेकिन युद्धक्षेत्र में निर्णायक प्रभाव छोड़ें

अमेरिका–इज़राइल रक्षा सहयोग की नई मिसाल

केला टेक्नोलॉजीज की अध्यक्ष हमुतल मेरिडोर ने इस परियोजना को अमेरिका और इज़राइल के बीच गहराते रक्षा सहयोग का उदाहरण बताया.

उनके अनुसार, अमेरिकी औद्योगिक क्षमता और इज़राइली युद्धक्षेत्र-सिद्ध तकनीक का यह मेल, क्षमता विकास की गति को अभूतपूर्व स्तर तक ले जा रहा है.

2026 से डिलीवरी, अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग विस्तार

नेरोस टेक्नोलॉजीज ने पुष्टि की है कि

  • Archer Fiber पहले ही शुरुआती उपयोगकर्ताओं के साथ तैनात है
  • 2026 में डिलीवरी के लिए ऑर्डर खुले हैं
  • बढ़ती मांग को देखते हुए अमेरिका में वर्टिकली-इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग का विस्तार किया जा रहा है.

One thought on “US-Israel ने लॉन्च किया दुनिया का पहला फाइबर-ऑप्टिक FPV ड्रोन, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर में अजेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *