Israel ने गाजा में हमास कमांडर को मार गिराया
गाजा पट्टी में जारी संघर्ष के बीच Israel Defence Forces (IDF) ने एक बड़ी सैन्य कार्रवाई को अंजाम दिया है. गाजा सिटी में किए गए एक सटीक वायु हमले में हमास के शीर्ष कमांडर Raad Saad के मारे जाने की पुष्टि हुई है. यह कार्रवाई हमास के सैन्य ढांचे को बड़ा झटका मानी जा रही है.
कौन था Raad Saad

Raad Saad को हमास की हथियार निर्माण और आपूर्ति इकाई का प्रमुख रणनीतिक नेता बताया जाता है. इज़राइली सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, वह हमास की सैन्य क्षमताओं को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहा था और अक्टूबर 2023 में हुए हमलों के प्रमुख योजनाकारों में से एक माना जाता था.
कैसे हुआ हमला
IDF द्वारा जारी बयान के मुताबिक, खुफिया जानकारी के आधार पर गाजा सिटी में एक ठिकाने को निशाना बनाया गया. यह हमला बेहद सटीक बताया जा रहा है, जिसमें Raad Saad मारा गया. इज़राइल का कहना है कि यह कार्रवाई हमास की आतंकी क्षमताओं को कमजोर करने की रणनीति का हिस्सा है.
क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया
हालांकि इजराइल ने इसे आत्मरक्षा और आतंकवाद विरोधी कार्रवाई बताया है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें अब इस पर टिकी हैं कि क्या यह हमला शांति प्रक्रिया को और कमजोर करेगा या फिर संघर्ष को नए मोड़ पर ले जाएगा.
विशेषज्ञों के अनुसार, Raad Saad की मौत से हमास की सैन्य योजना को बड़ा झटका जरूर लगा है, लेकिन इससे गाजा संघर्ष के और तेज होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. आने वाले दिनों में इज़राइल और हमास दोनों की रणनीतियाँ क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति तय करेंगी.
Jogabetbr, brazuca que é brazuca gosta de um bom jogo! Esse site tem a nossa cara, com apostas nos esportes que a gente mais curte! Vamo que vamo na jogabetbr!