इजरायल की कंपनी IWI भारत को देगी 40,000 लाइट मशीनगन, पहली खेप 2026 की शुरुआत में

भारत को IWI द्वारा प्रदान की जाने वाली नई पीढ़ी की लाइट मशीनगन—फ्रंटलाइन सैनिकों की मारक क्षमता बढ़ाने वाला आधुनिक हथियार

भारत की सैन्य क्षमता को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए इजरायल की प्रमुख हथियार निर्माता कंपनी Israel Weapon Industries (IWI) भारत को 40,000 से अधिक लाइट मशीनगन (LMG) उपलब्ध कराएगी. इन हथियारों की पहली खेप 2026 की शुरुआत में भारत को भेजी जाएगी.

यह अधिग्रहण एक बड़े रक्षा अनुबंध का हिस्सा है, जिसके तहत भारतीय सुरक्षा बलों, जिसमें सेना, CAPFs एवं अग्रिम मोर्चों पर तैनात इकाइयाँ शामिल हैं — को आधुनिक और उच्च मारक क्षमता वाली LMG मुहैया कराई जाएगी.

क्यों खास हैं ये नई लाइट मशीनगन?

इन नई LMGs को मौजूदा ऑपरेशनल आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है.

रिपोर्ट के अनुसार ये हथियार,

  • अधिक रेंज और उच्च आग की दर रखते हैं.
  •  लगातार फायरिंग में स्थिरता और सटीकता देते हैं.
  •  मॉड्यूलर डिजाइन के कारण रखरखाव आसान है.
  •  लंबी-अवधि तक विश्वसनीय प्रदर्शन सुनिश्चित करते हैं

विशेषज्ञ मानते हैं कि यह हथियार सीमावर्ती इलाकों, दहशतगर्दी प्रभावित क्षेत्रों और तेज़-प्रतिक्रिया अभियानों में ज्यादा प्रभावी होंगे.

मेक-इन-इंडिया के तहत स्थानीय उत्पादन होगा

सूत्रों के अनुसार IWI उत्पादन और आपूर्ति का बड़ा हिस्सा भारत में करेगी. कंपनी पहले ही भारतीय पार्टनरशिप मॉडल पर काम कर रही है और भविष्य में स्थानीय असेम्बली एवं विनिर्माण बढ़ाने की योजना है.

रक्षा उद्योग विश्लेषकों का कहना है कि यह सौदा भारत में स्मॉल-आर्म्स विनिर्माण के क्षेत्र को गति देगा और आधुनिक हथियार तकनीक घरेलू उद्योग के पास पहुंचेगी.

भारत को IWI द्वारा प्रदान की जाने वाली नई पीढ़ी की लाइट मशीनगन—फ्रंटलाइन सैनिकों की मारक क्षमता बढ़ाने वाला आधुनिक हथियार

 पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान-सीमा, LAC क्षेत्रों और आतंकी गतिविधियों में ऑपरेशनल दबाव बढ़ा है. सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि नई LMGs के आगमन से सैनिकों की वास्तविक फायर-पावर क्षमता बढ़ जाएगा, मिशन-सफलता और प्रतिक्रिया गति में सुधार लाएगा औऱ आधुनिक ऑपरेशन शैली के अनुरूप उपकरण उपलब्ध करेगा.

इज़रायल से 40,000 लाइट मशीनगन की आपूर्ति आने वाले महीनों में भारतीय सुरक्षा ढांचे में बड़ा बदलाव ला सकती है. 2026 से शुरू होने वाली पहली खेप मिलने के बाद देश के विभिन्न सुरक्षा बलों को अत्याधुनिक और उच्च-क्षमता वाला हथियार मिलने लगेगा, जिससे सैन्य तैयारियाँ अधिक मजबूत होंगी.

One thought on “इजरायल की कंपनी IWI भारत को देगी 40,000 लाइट मशीनगन, पहली खेप 2026 की शुरुआत में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *