DRDO ने Akash-NG मिसाइल के यूजर ट्रायल सफलतापूर्वक पूरे किए,IAF की वायु रक्षा को बड़ी मजबूती
Defence Research and Development Organisation (DRDO) ने नेक्स्ट जेनरेशन आकाश मिसाइल सिस्टम (Akash-NG) के User Evaluation Trials (UET) को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. इन परीक्षणों के दौरान Akash-NG ने विभिन्न रेंज और ऊँचाई पर हवाई लक्ष्यों को सटीकता से इंटरसेप्ट किया.
ट्रायल्स में नियर-बाउंड्री लो-एल्टीट्यूड और लॉन्ग-रेंज हाई-एल्टीट्यूड जैसे जटिल परिदृश्यों में भी मिसाइल की क्षमता को परखा गया, जिसमें सिस्टम ने अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन किया.
पूरी तरह स्वदेशी और अत्याधुनिक सिस्टम Akash-NG में स्वदेशी RF सीकर, सॉलिड रॉकेट मोटर, मल्टी-फंक्शन रडार (MFR), कमांड एंड कंट्रोल यूनिट, मिसाइल लॉन्च व्हीकल (MLV), जैसे सभी प्रमुख सिस्टम और सब-सिस्टम शामिल हैं.
इनका डिज़ाइन DRDO की विभिन्न प्रयोगशालाओं द्वारा भारतीय उद्योगों के सहयोग से विकसित किया गया है.
IAF की मौजूदगी में हुए ट्रायल
इन यूज़र ट्रायल्स को भारतीय वायुसेना (IAF) के प्रतिनिधियों और DRDO के वरिष्ठ वैज्ञानिकों की मौजूदगी में अंजाम दिया गया, जिससे सिस्टम की ऑपरेशनल उपयोगिता की पुष्टि हुई.
रक्षा मंत्री की प्रतिक्रिया
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Akash-NG के सफल यूज़र ट्रायल्स पर DRDO, भारतीय वायुसेना और भारतीय उद्योगों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह अत्याधुनिक मिसाइल सिस्टम IAF की वायु रक्षा क्षमताओं को और मज़बूत करेगा.
सेवा में शामिल होने का रास्ता साफ
DRDO के सचिव (DD R&D) और चेयरमैन ने कहा कि UET की सफलता के साथ Akash-NG के भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है, जो भारत की एयर डिफेंस क्षमता को नई ऊँचाई देगा.
Signed up for 188betvvip recently, and the VIP perks are actually worth it. It’s a class act. See for yourself at 188betvvip.