CSL ने Svitzer (Denmark) के साथ 4 इलेक्ट्रिक TRAnsverse टग निर्माण के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किए
कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) ने डेनमार्क की विश्व-प्रसिद्ध समुद्री कंपनी Svitzer A/S के साथ चार अत्याधुनिक, पूरी तरह इलेक्ट्रिक 70-टन Bollard Pull ‘TRAnsverse’ टग बनाने के लिए अनुबंध किया है. यह टग सीरीज Svitzer के वैश्विक बेड़े में शामिल की जाएगी, जो दुनिया के कई प्रमुख पोर्ट और टर्मिनल संचालन में उपयोग होती है.
साइनिंग समारोह
कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर CSL की ओर से Dr. हरिकृष्णन S (Director Operations) ने किए. समारोह में CSL की तरफ से Dr. हरिकृष्णन S – Director (Ops),Mr. हरिकुमार – CEO, UCSL, Mr. नागेश कृष्णामूर्ति – GM (Business Development) रहे जबकि Svitzer की तरफ से- Mr. Kasper Nilaus – CEO, Mr. Knud Winkler – CFO मौजूद रहे.

यह समझौता भारत के समुद्री निर्माण क्षेत्र के लिए एक बड़ा प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट माना जा रहा है.
पूरी तरह इलेक्ट्रिक—नेक्स्ट जनरेशन टग
ये नए electric TRAnsverse tugs अत्याधुनिक तकनीक से लैस होंगे. इनकी खासियतें हैं.
- 70-टोन Bollard Pull क्षमता
- पूरी तरह इलेक्ट्रिक पावर सिस्टम
- कठिन मौसम व ज्वार में संचालन में सक्षम
- बड़े जहाजों को जटिल मोड में संभालने की क्षमता
- जीरो-एमिशन ऑपरेशन
इन टग्स को विशेष रूप से जटिल पोर्ट ऑपरेशंस, LNG और बड़े वाणिज्यिक जहाजों की हैंडलिंग के लिए डिज़ाइन किया जा रहा है.
यूरोप-अमेरिका-ऑस्ट्रेलिया में तैनात होंगे
इन जहाजों की डिलीवरी के बाद इन्हें यूरोप, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के पोर्ट और टर्मिनल्स में तैनात किया जाएगा. इससे CSL को वैश्विक स्तर पर नेक्स्ट-जेन इलेक्ट्रिक टग निर्माता के रूप में एक नया पहचान स्तर मिलेगा.
यह प्रोजेक्ट भारत में हरित जहाज निर्माण (Green Shipbuilding), इलेक्ट्रिक समुद्री समाधान, अंतरराष्ट्रीय उत्पाद स्वीकार्यता जैसे क्षेत्रों में एक बड़ा कदम है.
Barganhar plataforma, huh? Sounds Portuguese! Let’s see if I can snag a good deal here. Time to test my luck! barganhar plataforma