China ने Type-055 डेस्ट्रॉयर से YJ-20 हाइपरसोनिक मिसाइल का किया खुलासा,समुद्र में बदलेगा युद्ध का संतुलन
China NAVY के 10,000 टन वर्ग के बड़े विध्वंसक Type-055 “Wuxi” से YJ-20 हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल का लॉन्च किया गया है. यह लॉन्च अब तक पहली बार आधिकारिक तौर पर दिखाया गया है, जब एक परीक्षण के दौरान मिसाइल को कैमरों द्वारा रिकॉर्ड किया गया.
चीन के सैन्य मीडिया प्लेटफॉर्म “China Military Bugle” ने 28 दिसंबर को इस मिसाइल लॉन्च का वीडियो जारी किया, जिसमें मिसाइल को मजबूत वर्टिकल लॉन्च सिस्टम (VLS) से बाहर निकाला गया और तत्पश्चात इंजन सक्रिय होकर लक्ष्य को नष्ट कर दिया. यह परीक्षण उस अंतिम चरण को दर्शाता है जिसमें हथियार प्रणाली उत्पादन से पहले अंतिम परीक्षण से गुजरती है.
विशेषज्ञों के अनुसार, YJ-20 एक अत्याधुनिक हाइपरसोनिक मिसाइल है, जो Mach 5 या इससे अधिक गति से उड़ सकती है और लक्षित सतह जहाज़ को लगभग सीधा (वर्टिकल एंगल से) हिट कर सकती है, जिससे इसे इंटरसेप्ट करना बेहद कठिन होता है.

यह मिसाइल बूस्ट-ग्लाइड तकनीक पर आधारित है और इसमें बाइकोन ग्लाइड व्हीकल होता है, जो उड़ान के अंतिम चरण में तेज़ी से दिशा बदल सकता है, जिससे इसे बचाना चुनौतीपूर्ण हो जाता है.
विशेष बात यह है कि YJ-20 को सिर्फ समुद्री जहाज़ों पर ही नहीं बल्कि विमानों और पनडुब्बियों सहित कई प्लेटफॉर्म्स पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे यह PLA के ओपन-सी में मुकाबला क्षमता को और बढ़ाता है.
यह कदम चीन की आधुनिक डिफेंस टेक्नोलॉजी के विकास और उसकी नौसैनिक ताकत के विस्तार का प्रतीक माना जा रहा है.