China की “सुपर सस्ती” हाइपरसोनिक मिसाइल: भारत के लिए खतरा या सीख?
भारत अभी तक जहां हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी को विकसित करने की कोशिश में लगा है… वहीं China में अब प्राइवेट कंपनियाँ भी हाइपरसोनिक मिसाइलें बनाने लगी हैं..
चीन की कंपनी की यह हाइपरसोनिक मिसाइल न सिर्फ तेज़ हैं… बल्कि इतनी सस्ती हैं कि पूरी दुनिया की डिफेंस इकॉनॉमी को बदल सकती हैं और इसका सीधा असर भारत पर भी पड़ने वाला है.
चीन ने दावा किया है कि उसकी नई पीढ़ी की हाइपरसोनिक मिसाइलें, जो Mach-5 से लेकर Mach-7 की स्पीड तक उड़ सकती हैं.
Mach-7 का मतलब लगभग 8600 km/h की रफ्तार. ऐसी मिसाइलें को ट्रैक करना और इंटरसेप्ट करना बेहद चुनौतीपूर्ण होती है. भारत की मौजूदा एयर डिफेंस तकनीक—S-400, Barak-8, Akash हाइपरसोनिक टारगेट्स के खिलाफ सीमित क्षमता रखती है… और यदि चीन इन मिसाइलों को सस्ते में, बड़े पैमाने पर बनाने में सफल हो जाता है, तो भारत की सुरक्षा रणनीति पर इसका सीधा असर पड़ेगा.
चौंकाने वाली बात ये है कि इन मिसाइलों के बाहरी हिस्से में सिविल इंजीनियरिंग ग्रेड सामग्री — यानी लगभग साधारण कंक्रीट जैसे पदार्थ — का उपयोग किया गया है. इससे उत्पादन लागत बेहद कम हो गई है. यह 90% कम लागत पर बनाई जा रही हैं.
यह मिसाइल क्यों खास है?

चीन की एक निजी एयरोस्पेस फर्म लिंगकॉन्ग तियान्शिंग टेक्नोलॉजी ने हाल ही में एक नया हाइपरसोनिक मिसाइल मॉडल पेश किया है. जिसका नाम — YKJ-1000 है. यह मिसाइल Mach 5-7 की गति से उड़ सकती है और लगभग 1,300 किमी तक की दूरी तक मार सकती है, जो इसे क्षेत्रीय स्तर पर बेहद खतरनाक बनाती है.
लेकिन दिलचस्प बात यह है कि यह मिसाइल अन्य हाइपरसोनिक हथियारों की तुलना में बेहद सस्ती है. इसे लगभग US$99,000 (₹80 लाख) में बनाया जा सकता है. यह “सस्ते में उन्नत हथियार” की अवधारणा रक्षा उद्योग के नियमों को ही बदल सकती है.
चीन की निजी फर्म ने इसका मास प्रोडक्शन भी शुरू कर दिया है, जो मिसाइल तकनीक में चीन की अलग रणनीति को दर्शाता है — कम लागत + उच्च गति + व्यापक तैनाती क्षमता.
भारत के लिए खतरा कहाँ है?
भारत के एयर-डिफेंस सिस्टम दुनिया के बेहतरीन में शामिल हैं… लेकिन हाइपरसोनिक मिसाइलें वैसे ही कठिन हैं.. और अगर चीन इन्हें बहुत बड़ी संख्या में बनाएगा, तो किसी भी देश का एयर-डिफेंस ओवरलोड हो सकता है.
भारत को ऐसे समय में खुद को तैयार करना होगा जब उच्च गतिशील हमलावर हथियार आसान, सस्ते और अधिक उपलब्ध होने लगते हैं.
इसके लिए भारत को जरूरी है:
· एयर-डिफेंस टेक्नोलॉजी को और मजबूत करना
· स्वदेशी मिसाइल विकास को तेज़ करना
· सैटेलाइट और ISR (इंटेलिजेंस-सर्विलांस-रिकॉनिसेंस) क्षमता बढ़ाना ताकि किसी भी मिसाइल हमले को पहले ही ट्रैक और इंटरसेप्ट किया जा सके.
· भारत को सबसे मजबूत सैटेलाइट नेटवर्क की ओर भी ध्यान देना होगा.
· भारत को हाइपरसोनिक डिफेंस टेक्नोलॉजी में तेज़ निवेश करना होगा.
अगर ये मिसाइलें पाकिस्तान तक पहुँचती हैं, तो भारत के लिए पश्चिमी मोर्चा और भी जटिल हो जाएगा.
अब प्रश्न उठता है कि क्या भारत तैयार है?

भारत पहले ही हाइपरसोनिक और उन्नत मिसाइल तकनीकों पर काम कर रहा है. DRDO के पास “ध्वनि” जैसी परियोजनाएँ हैं जो हाइपरसोनिक मिसाइल विकास की दिशा में हैं.
भारत के पास DRDO का HSTDV, हाइपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल कार्यक्रम, और S-400 जैसी बड़ी एयर-डिफेंस क्षमताएँ हैं, लेकिन चीन के कम-लागत वाले मास प्रोडक्शन मॉडल को देखते हुए भारत को अब नई रणनीति की जरूरत है.
चीन की नई हाइपरसोनिक मिसाइलें सिर्फ हथियार नहीं…वे आने वाले समय की युद्ध रणनीति बदलने वाली तकनीक हैं.
भारत के लिए यही समय है — सैटेलाइट आधारित मिसाइल-ट्रैकिंग, तेज़ इंटरसेप्टर, और अपनी स्वदेशी हाइपरसोनिक मिसाइलों को तेज़ गति से आगे बढ़ाने का.
दोस्तों, सवाल ये नहीं कि चीन की ये मिसाइल कितनी तेज़ है… सवाल ये है कि अगर चीन इन्हें सस्ते में हजारों की संख्या में बना लेता है, तो एशिया का पावर बैलेंस कैसा दिखेगा?
और भारत—क्या इस नई चुनौती से निपटने के लिए अपनी हाइपरसोनिक रेस को और तेज़ कर पाएगा?
यह आने वाले समय की सबसे बड़ी रणनीतिक लड़ाई होगी.