Australia के Sydney में बॉन्डी बीच पर भीषण गोलीबारी, 10 लोगों की मौत, 50 राउंड फायरिंग

सिडनी के बॉन्डी बीच पर सामूहिक गोलीबारी: 10 की मौत, हमलावरों ने 50 राउंड फायर किए

Australia के Sydney स्थित बॉन्डी बीच पर हुई गोलीबारी की एक भयावह घटना में अब तक 10 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर ने लगभग 50 राउंड गोलियां चलाईं. अचानक हुई इस अंधाधुंध फायरिंग से इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. यह घटना यहूदी समुदाय के हनुक्का (Hanukkah) उत्सव के दौरान हुई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

घटना के तुरंत बाद इलाके को पुलिस ने घेर लिया और आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय किया गया. न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा घेरा बना लिया और पूरे इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. पुलिस का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन जांच पूरी होने तक बॉन्डी बीच के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बॉन्डी बीच पर हुई भीषण गोलीबारी में शामिल आंतकी की तस्वीर
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बॉन्डी बीच पर हुई भीषण गोलीबारी में शामिल आंतकी की तस्वीर

आतंकी एंगल की जांच

चूंकि यह घटना यहूदी धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हुई, इसलिए पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है. हालांकि अभी तक इसे आधिकारिक रूप से आतंकी हमला घोषित नहीं किया गया है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हमला लक्षित था या किसी अन्य कारण से हुआ.

ऑस्ट्रेलियाई प्रशासन ने घटना पर चिंता जताई है और कहा है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. सरकार ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है.फिलहाल पूरे सिडनी में संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जांच पूरी होने तक स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

2 thoughts on “Australia के Sydney में बॉन्डी बीच पर भीषण गोलीबारी, 10 लोगों की मौत, 50 राउंड फायरिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *